KIA कि PV7 - 460 किलोमीटर रेंज और AWD का ऑप्शन, लॉन्च होगी 11 सीटर इलेक्ट्रिक वैन, जानिए फीचर 

कार निर्माता कंपनी किया KIA इंडिया अब नई इलेक्ट्रिक वैन जल्द ही लॉन्च करने वाली है, कंपनी की नई इलेक्ट्रिक वैन का नाम है PV 7 जिसे कंपनी ने आज 16 सितंबर को ग्लोबली पेश कर दिया है। 
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 16 Sep 2026, 01:32 PM IST | 1 min read
KIA कि PV7 - 460 किलोमीटर रेंज और AWD का ऑप्शन, लॉन्च होगी 11 सीटर इलेक्ट्रिक वैन, जानिए फीचर 
Share:

कार निर्माता कंपनी किया KIA इंडिया अब नई इलेक्ट्रिक वैन जल्द ही लॉन्च करने वाली है, कंपनी की नई इलेक्ट्रिक वैन का नाम है PV 7 जिसे कंपनी ने आज 16 सितंबर को ग्लोबली पेश कर दिया है। 

बता दें कि किया कि PV 7 सीरीज इलेक्ट्रिक वैन की दूसरी सीरीज है और इसे PV 5 के ऊपर रखा गया है खास बात यह है कि पीवी 7 को पैसेंजर और कार्गो दोनों तरह के मॉडल में लाया जाएगा।


कंपनी के अनुसार PV 7 को 2027 के दूसरी छमाही में लॉन्च किया जाएगा, पहले दक्षिण कोरिया और यूरोप के बाजारों में लॉन्च की जाएगी इसके बाद इसकी लॉन्चिंग भारत में हो सकेगी।

 KIA PV 7 इलेक्ट्रिक वैन 

KIA PV7 को कंपनी ने इलेक्ट्रिक कमर्शियल और ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया है, इसमें फ्रंट माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो 268 एचपी की पावर देती है। कंपनी के दावे के अनुसार इसका अधिकतम डब्ल्यू एलटीपी रेंज 460 किलोमीटर हो सकता है।

शुरुआत में यह फ्रंट व्हील ड्राइव सेटअप के साथ लॉन्च होगी इसके बाद किया ऑल व्हील ड्राइव यानी ए डब्ल्यू डी वर्जन भी पेश करेगी यह लोगों के अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से होने वाले विकल्प का एक रास्ता बनकर सामने आया है


पीवी 7 को KIA के 800 वी ई जी एम पी एस आर्किटेक्ट पर तैयार किया गया है कंपनी का कहना है कि 350 के डब्ल्यू डीसी फास्ट चार्जर की मदद से 10 से 80% तक चार्ज करने में महज 20 मिनट ही लगेगा, वैन में दो चार्जिंग पोर्ट भी दिए गए हैं इसमें आगे की तरफ एसी और डीसी चार्जिंग पोर्ट ग्राहकों को मिलेगा जबकि पीछे की तरफ एक वैकल्पिक एसी चार्जिंग पोर्ट भी दिया जा सकता है।

KIA  PV 7 इलेक्ट्रिक वैन की डिजाइन 

पीवी 7 का डिजाइन छोटे पीवी 5 से मिलता-जुलता है लेकिन इसका असर काफी बड़ा है इसकी लंबाई 5,350 एमएम चौड़ाई 1,995 एमएम और ऊंचाई 1,990 एमएम है इसका व्हील बेस 3,500 एमएम का है। आगे की तरफ पतली एलईडी लाइट्स ब्लैक ग्रिल सिल्वर डिटेलिंग दी गई है सी शेप वाली एलईडी डे टाइम रनिंग लाइट जो कि इसको एक अलग ही लुक देती है l

 

 दोनों वर्जन में स्लाइडिंग डोर भी मिलेंगे। कार्गो वर्जन में इन्हें मैनुअली ऑपरेट करने का भी विकल्प मिलेगा। पीछे की तरफ स्लिम रैप अराउंड टेल लाइट भी दी गई है। पैसेंजर वर्जन में सामान लिफ्ट अप टेल गेट मिलेगा जबकि कार्गो वर्जन में ट्विन स्विंग टेल गेट का भी विकल्प लोगों के सामने होगा। 

पीवी सेवन पैसेंजर को ज्यादातर बाजारों में अधिकतम नौ सीटों के साथ सामने लाया जाएगा। 

हालांकि दक्षिण कोरिया में इसका 11 सीटर वर्जन भी उपलब्ध होगा। इसके अलावा सात सीटों वाला एक कॉन्फ़िगरेशन भी मिलेगा जिसमें कुछ सीटों को हटाया जा सकेगा। इससे यात्रियों को अपने सामान में को रखने के लिए सहूलियत मिलेगी। 

 

 

 


KIA PV 7  इलेक्ट्रिक वैन के फीचर 

केबिन में KIA ने 14.6 इंच का इंफोमेंट स्क्रीन भी दिया है। इसमें कंपनी का प्लेओस कनेक्ट सिस्टम मिलेगा जो एंड्राइड ऑटोमोटिव ओएस पर आधारित होगा। इसके साथ डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और नया स्क्वायर्स डिजाइन वाला स्टेरिंग व्हील भी दिया गया है। पैसेंजर वर्जन में डैशबोर्ड पर एंबिट एट लाइटिंग भी ग्राहकों को मिलेगी। 

आगे की सीटों को छोड़कर बाकी सीटों के लिए रूफ माउंटेन एसी वेंट दिए गए हैं। यात्रियों के लिए हर पोर्ट पर 100 डब्ल्यू यूएसबीसी चार्जिंग की भी सुविधा मिलेगी। पांच नंबर सुरक्षा में सात एयर बैग किया पीवी सेवन में सुरक्षा को बेहतर ढंग से ध्यान दिया गया है। इसके लिए सात एयर बैग भी दिए जाएंगे। इनमें रूफ में लगाया गया को ड्राइवर एयर बैग भी शामिल होगा। इसके अलावा वैन में लेवल टू एडी डस तकनीक दी गई है जो ड्राइविंग के दौरान कई तरह की सुरक्षा प्रदान करेगी। KIA ने संकेत दिया है कि आगे चलकर पीवी सेवन के और कन्वर्जन मॉडल और नए बाजारों में इसके विकल्प पेश किए जा सकते हैं।

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)