भारतीय महिलाओं को साड़ी पहनने का बेहद ही ज़्यादा शौक होता है। वे हर खास मौसम मौके पर अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए विभिन्न तरीके की साड़ी पहनती हैं। साड़ी सिर्फ पहनना ही नहीं बल्कि कुछ महिलाओं को साड़ी पहनकर तस्वीरें खिंचवाना भी बेहद ही ज़्यादा पसंद होता है। हालांकि कई बार सही तरीके से पोज़ न दे पाने के कारण खूबसूरत साड़ी पहनने के बावजूद तस्वीरें बेहतर नहीं आतीं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आज हम आपको इस पोस्ट पर कई सारे ऐसे फोटोशूट के तरीके बताएंगे, जिसके बाद आप बेहद ही खास दिखेंगे।
साइड एंगल और वॉक पोज़
कैमरे के सामने सीधे खड़े होने के बजाय आप थोड़ा सा तिरछा होकर फोटो खिंचवाएंगे तो बेहद ही खास और स्मार्ट दिखेंगे। आपका शरीर भी एकदम स्लिम फिट नजर आएगा और आप साड़ी पहनकर 45 डिग्री एंगल पर मुड़े और ऐसा पोज़ दें, जैसे आप धीरे-धीरे आगे बढ़ रही हों। यह साइड एंगल और वॉक पोज़ आपकी कमर और पेट को बेहद ही स्लिम फिट दिखाएगा।
पल्लू को संभालने वाला पोज़
साड़ी पहनकर पल्लू को हाथ में संभालने वाला पोज़ आजकल बेहद ही ज़्यादा सोशल मीडिया पर ट्रेड कर रहा है। आप भी इसे ट्राय करके अपने फोटोशूट को बेहद ही खास बना सकती हैं। इसके लिए आप एक हाथ से अपने साड़ी पल्लू के प्लेट्स को पकड़ें और दूसरा हाथ अपने कमर के इस पोज़ में आप बाजुओं के भारीपन को भी कम दिखा सकते हैं, जिसके बाद आपकी फोटोशूट बेहद ही शानदार नज़र आएंगे।

क्रॉस लेग सिटिंग पोज़
अगर आपको बैठकर फोटो खिंचवाने का शौक है तो किसी सूफे, कुर्सी या सीढ़ियों में बैठकर पोज़ दे सकती हैं लेकिन सही पोज़ का ध्यान रखना बेहद ही ज़रूरी है। इसके लिए आप अपनी रीढ़ की हड्डी को बिल्कुल सीधा रखें, एक पैर दूसरे पैर के ऊपर रखें। इसके बाद साड़ी का पल्लू अपने कंधे के नीचे और फ्लोइंग स्टाइल में गिरने दें। यह पोज़ टमी फैट को भी छिपाएगा और स्लिम फिट देगा। इसके अलावा आप स्मार्ट भी दिखेंगे।

ओवर द शोल्डर
साड़ी में बैक पोज़ देना बेहद ही खूबसूरत अट्रैक्टिव लुक बना देता है। इसके लिए आप कैमरे की तरफ अपने पीठ करें और चेहरा कंधे के ऊपर से पीछे मुड़कर देखें। यह पोज़ आपकी जॉ लाइन और बैक डिजाइन को बेहद ही खूबसूरत दिखाने में आपकी मदद करेगा। आप इस तरह के पोज़ को ट्राय करके भीड़ में सबसे अलग और ग्लैमरलेस दिख सकती हैं।

Comments (0)