ऑरेंज मजेंटा सिल्क साड़ी में दिखी नीता अंबानी, लंबी चोटी से लटके गजरे ने ढाया कहर

हर साल की तरह इस साल भी मुंबई में बप्पा का आगमन हो चुका है। गणेश चतुर्थी के दिन अंबानी परिवार ने एंटिलिया चा राजा का स्वागत किया। शाम के समय दर्शन से इस उत्सव को और भी खास बना दिया। 14 सितंबर को हुए उत्सव में बॉलीवुड सितारों से लेकर राजनेता, क्रिकेटर सहित कई बड़े मेहमान शामिल हुए। आपको बता दें एंटिलिया चा राजा के दर्शन करने पहुंचे सेलेब्रस के लुक काफी खास और अलग थे। लेकिन सारी लाइमलाइट नीता अंबानी के रॉयल लुक को मिल गई। बप्पा के दर्शन के लिए नीता अंबानी भले ही एक प्लेन सिल्क साड़ी से तैयार हुई लेकिन इसे उन्होंने बहुत ही सुंदर नेकलेस और हेयर स्टाइल के साथ स्टाइल किया था। 
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 16 Sep 2026, 01:30 PM IST | 1 min read
ऑरेंज मजेंटा सिल्क साड़ी में दिखी नीता अंबानी, लंबी चोटी से लटके गजरे ने ढाया कहर
Share:

हर साल की तरह इस साल भी मुंबई में बप्पा का आगमन हो चुका है। गणेश चतुर्थी के दिन अंबानी परिवार ने एंटिलिया चा राजा का स्वागत किया। शाम के समय दर्शन से इस उत्सव को और भी खास बना दिया। 14 सितंबर को हुए उत्सव में बॉलीवुड सितारों से लेकर राजनेता, क्रिकेटर सहित कई बड़े मेहमान शामिल हुए। आपको बता दें एंटिलिया चा राजा के दर्शन करने पहुंचे सेलेब्रस के लुक काफी खास और अलग थे। लेकिन सारी लाइमलाइट नीता अंबानी के रॉयल लुक को मिल गई। बप्पा के दर्शन के लिए नीता अंबानी भले ही एक प्लेन सिल्क साड़ी से तैयार हुई लेकिन इसे उन्होंने बहुत ही सुंदर नेकलेस और हेयर स्टाइल के साथ स्टाइल किया था। 


1 - गणपत दर्शन के लिए नीता अंबानी ने पहनी साड़ी

इस लुक में नीता अंबानी ने एक ऐसे रंग की साड़ी को चुना जो फेस्टिव सीजन के लिए बेहतरीन और अलग हो। नारंगी, फ्यूशिया पिंक, गाजरी मजेंटे रंगों के शानदार मिक्स वाली एक खूबसूरत साड़ी नीता अंबानी ने पहना था। इस साड़ी पर मजेंटा रंग का ट्रेडिशनल बॉर्डर लगा था। इस सुंदर साड़ी को नीता ने मैचिंग रंग के ब्लाउज के साथ पहना था। ब्लाउज का डिजाइन बिल्कुल ही सिंपल था। वहीं साड़ी को उन्होंने अपने ओपन पल्लू के साथ स्टाइल किया था। 


2 -  ज्वेलरी पर टिकी निगाहें

 साड़ी का रंग चटक होने के बावजूद सबकी निगाहें उनके नेकलेस पर ही गई। इस लुक में नीता के नेकलेस की तारीफ सब लोगों ने की। उनके लुक की सबसे खास चीज उनका नेकलेस कलेक्शन था जिसने उनकी पूरी नेक लाइन, कंधे और ऊपरी हिस्से को ढक लिया था। इस नेक पीस पर बारीक कारीगरी की गई थी। यह एक जड़ाऊ डिजाइन का सेट है जिस पर बारीक डिटेलिंग और लटकते हुए कई हिस्से हैं जिसकी वजह से इसका शानदार डिजाइन उभरकर सामने आ रहा था। इसके अलावा नीता अंबानी अपने लुक को डिजाइन देने के लिए सोने के झुमके भी पहने थे। इसके अलावा एक अंगूठी और सोने के कंगन भी नीता अंबानी पहने दिखी थी। 

3 -मैचिंग पोटली बैग

 हालांकि इस दौरान उन्होंने एक सुंदर पोटली भी कैरी किया था।  इस पोटली पर सोने की बारीक कढ़ाई और मेटेलिक सजावट उनके पूरे लुक को काफी जच रही थी। इस पोटली पर ऑरेंज रंग के धागे वाले टेसल्स लगे थे जिसकी वजह से यह काफी हैवी लग रहे थे। 

 

 

4 -  मेकअप और हेयर स्टाइल

 इस लुक में नीता अंबानी हमेशा की तरह काफी सोबर और सिंपल दिख रही थी लेकिन उन्होंने सिंपल मेकअप भी किया था। जैसे वह हमेशा अपनी आंखों और आइब्रो पर ज्यादा फोकस करती हैं। वैसे ही इस लुक में भी उन्होंने आइब्रो और आंखों पर ध्यान दिया था। हल्के न्यूड ब्राउन रंग की लिपस्टिक और लाल छोटी बिंदी लगाई थी। उन्होंने बालों को एक चोटी में बांधा था जो काफी सिंपल और खूबसूरत दिख रहा था लेकिन इसे नीचे फ्रेश गजरो को बहुत खूबसूरती से सजाया गया था जो देखने में काफी अच्छा लग रहा था।

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)