फैशन के इस युग में हर समय लोगों की च्वाइस में बदलाव देखा जा सकता है कुछ ऐसा ही बदलाव साड़ी की पसंद और उसके पहनावे में भी देखने को मिलता है। देखा जाए तो साड़ी सबसे खूबसूरत ऑउटफिट्स में से एक है। यही कारण है कि न सिर्फ देश में, बल्कि विदेशों में भी ये खूब चलन में है। इतना ही नहीं, आजकल सिर्फ औरतें ही नहीं, बल्कि लड़कियों में भी साड़ी का क्रेज दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। तभी तो स्कूल और कॉलेज की होने वाली पार्टियों में छात्राएं साड़ी पहनना बहुत पसंद करती हैं। अब गर्ल्स पार्टियों तक में भी साड़ी पहनना पसंद करती हैं। इससे उनके सौंदर्य में निखार आता है। आज कोई भी फंक्शन हो, हर कोई आपको डिफरेंट स्टाइल में साड़ी पहने दिख ही जाएगा और हो भी क्यों न, आखिर ये सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला परिधान है। गर्ल्स साड़ी को पहनने के साथ उसके डिफरेंट स्टाइल को भी कैरी कर रही हैं। आज ऐसे ही साड़ी को नए-नए अंदाज में पहनने के बारे में हम बता रहे हैं, जो इस समय चलन में हैं।
बंगाली स्टाइल का क्रेज
इन दिनों महिलाओं और गर्ल्स के बीच बंगाली अंदाज में साड़ी पहनने का भी क्रेज छाया हुआ है। इसमें वे ट्रैडिशनल लुक में दिखाई देती हैं। इसके लिए बंगाली पैटर्न एक अच्छा विकल्प है। इसके लिए साड़ी में कम प्लेटें डालें और पल्लू को थोड़ा लंबा रखें। अपने पल्लू को एक साइड से कंधे पर डालते हुए पीछे से घुमाकर दूसरी तरफ से कंधे पर खाँस लें। यह न केवल ग्लैमरस लुक देता है, साथ ही इसे संभालना भी आसान है। अगर आप किसी थीम पार्टी में जा रही हैं और उसके लिए रेट्रो लुक चाहती हैं. तो मुमताज स्टाइल से बेहतर विकल्प और कोई नहीं होगा।\
सिंपल साड़ी का लहंगा स्टाइल आप किसी भी फंक्शन में अपनी सिंपल साड़ी को लहंगा स्टाइल में भी पहन सकती हैं। साड़ी को लहंगा स्टाइल में पहनना काफी ट्रेंड में है। इसके लिए कुछ खास करने की जरूरत नहीं है। साड़ी की प्लेट्स को कुछ इस तरह बांधा जाता है कि यह नीचे से थोड़ी घेरदार लगे और हो सके तो साड़ी से मैच करती एक चुनरी को अलग से लें। लेने से यह एकदम लहंगा स्टाइल दिखाई देता है। मराठी फैशन एकदम अलग आम साडियों के स्टाइल के मुकाबले यह स्टाइल बहुत अलग है। इसके लिए 6 हाथ के बजाय 9 हाथ की लंबाई वाली साडियों का इस्तेमाल किया जाता है ये स्टाइल आपके लुक को एकदम चेंज कर देता है।
डबल साड़ी वाला अंदाज
इन दिनों साड़ी में एकदम डिफरेंट दिखाई देने के लिए डबल साड़ी का स्टाइल देखा जा रहा है। इसमें दो साड़ी एकसाथ पहन सकती हैं। डबल साड़ी में लहंगे वाला लुक आता है, जो देखने में बहुत खूबसूरत लगता है और इसके लिए सिंपल तरीके से साड़ी पहनकर आप इसी रंग की एक अलग चुनरी लेकर दूसरे कंधे पर शॉल की तरह डालते हैं।

Comments (0)