सर्दियों के लिए हम आपको लेके आए हैं लेटेस्ट कलेक्शन जो कि लॉन्ग कोट के डिजाइन है।
इसे आप पार्टी फंक्शन या फिर रोजाना ऑफिस में पहनने के लिए अगर आप भी लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले कोट की खोज में हैं तो हम नीचे आपको कुछ लॉन्ग कोट्स के डिजाइन दे रहे हैं जिसे आप एक बार जरूर ट्राई करें।
बोल्टेड लॉन्ग कोट डिजाइन।

आप चाहें तो रोजाना अपने स्कूल ऑफिस या दफ्तर में पहनने के लिए इस तरह के कोट को कलेक्शन में शामिल कर सकते हैं। इस कोट में कमर के पास बेल्ट या बांधने वाली पट्टी लगा होता है जो इसे और खूबसूरत और खास बनाता है। बेल्ट बांधने की वजह से यह आप को परफेक्ट फिटिंग के साथ एक लाजवाब क्लासी लुक भी देता है।
स्ट्रेट कट लॉन्ग कोट जैकेट।

स्ट्रेट कट लॉन्ग कोट जैकेट को आजकल बहुत सी महिलाएं पसंद कर रही हैं और इनकी मार्केट में खूब डिमांड है। फॉर्मल और कैजुअल दोनों तरह के लुक में यह आसानी से फिट खा जाता है। इस तरह के कोट को आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट या अपने नजदीकी बाजार में आसानी से शॉपिंग कर सकती हैं।
ऊलन या फ्लीस लॉन्ग कोट।

अगर आपको बहुत ठंडी लगती है और आप कुछ गरम खोज रही हैं तो आपके लिए यह ज्यादा गरम और ऊलन कोट बहुत ही अच्छा साबित होगा। आपके लिए इस तरह का ऊलन या क्लासी लॉन्ग कोट सबसे बेस्ट लगेगा। कड़ाके की ठंड में अगर आप पहाड़ों पर अपने दोस्तों के साथ घूमने जा रही हैं तो इस कोट को एक बार जरूर ट्राई करें।
ओवरसाइज लॉन्ग कोट।
-1795438236332.webp)
इन दिनों ओवरसाइज लॉन्ग कोट का ट्रेंड मार्केट में काफी चलन में है। और यह ढीला ढाला और काफी आरामदायक भी होता है। इसके ओवरसाइज के वजह से आप मोटे हों या पतले, किसी पर भी यह काफी सुंदर लगता है। यह कैजुअल आउट फिटिंग या स्ट्रीट स्टाइल लुक के लिए सबसे बेहतरीन होगा।

Comments (0)