Wedding Outfitts - शादी और पार्टी में बार-बार कपड़े बदलने के झंझट से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं यह ट्रिक्स। एक ही लहंगे के साथ बदले ब्लाउज। अगर आपके पास हैवी लहंगा है तो हर फंक्शन के लिए नया लहंगा खरीदने की हर बार जरूरत नहीं है। आप इसके साथ अलग-अलग डिजाइन्स के ब्लाउज पहनकर आपको एक नया लुक बदल सकती हैं।
-1792067281638-1793781980153.webp)
उदाहरण के लिए मेहंदी में लहंगे के साथ सिंपल स्लीवलेस ब्लाउज पहनें और संगीत में उसी लहंगे के साथ मिरर वर्क या ऑफ शोल्डर ब्लाउज भी पहनकर ट्राई कर सकती हैं। वहीं रिसेप्शन के लिए फुल स्लीव या डीप नेक ब्लाउज का ऑप्शन भी आपके पास है जिसे आप चुन सकती हैं। इससे एक ही लहंगा तीन अलग-अलग आउटफिट के जैसा दिखाई देगा ।
दुपट्टे की स्टाइलिंग से बदले पूरा लुक।
कई बार आउटफिट वही रहता है लेकिन दुपट्टा पहनने का तरीका बदल जाता है, जिससे आपका पूरा लुक अलग ही नजर लगने लगता है। अगर आपने अपनी शादी में अनारकली या लहंगा पहनना चाहती हैं तो एक फंक्शन में दुपट्टे को सिर पर लेकर पारंपरिक अंदाज अपनाएं। दूसरे फंक्शन में इसे एक कंधे पर पिन अप करके वहीं संगीत या कॉकटेल पार्टी में दुपट्टे को केप स्टाइल में भी आप पहनकर सुंदर दिख सकती हैं। इसलिए हल्के नेट या शिफॉन के दुपट्टे का इस्तेमाल ही करें। आप चाहें तो कॉन्ट्रास्ट कलर का दुपट्टा भी चुनकर पहन सकती हैं।
जैकेट और केप का बनाएं नया आउटफिट।

अगर आप एक ही टाइप के लहंगा पहनकर बोर हो चुकी हैं तो आपके ऊपर डिजाइनर जैकेट काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। आजकल एम्ब्रॉयडरी वाली शॉर्ट जैकेट लहंगा श्रम लांग सरंग लांग सरग और फ्लोरर केप काफी पसंद किया जाता है। सिंपल कुर्ती के साथ लॉन्ग जैकेट पहनने से आपको इंडो-वेस्टर्न जैसा लुक मिलेगा। वहीं साड़ी के ऊपर नेट या हल्की एम्ब्रॉयडरी वाली केप भी आप पहन सकती हैं।
ज्वेलरी चेंज करके बदलें लुक।
कपड़ों के साथ ज्वेलरी भी काफी महत्वपूर्ण है जिसे आप बदलकर अपने लुक की भूमिका बदल सकती हैं। अगर आपने एक ही साड़ी या सूट दो फंक्शन में पहना है तो दोनों बार अलग-अलग ज्वेलरी पहनकर आप अलग दिख सकती हैं। हल्दी या मेहंदी के लिए ऑक्सीडाइज्ड झुमके और चूड़ियां भी आप ट्राई कर सकती हैं। संगीत के लिए चोकर और स्टेटमेंट ईयररिंग भी पहनकर अच्छे लग सकती हैं। वहीं रिसेप्शन में कुंदन, पोल्की या मोती के गहने आपके लुक को निखार देंगे। ध्यान रहे बहुत ज्यादा भारी भरकम ज्वेलरी पहनने से बचें।
हेयर स्टाइल और मेकअप में चेंज करके बदल सकती हैं आप अपने पूरे लुक और स्टाइल को।

हम आपको बता दें हर बार कपड़े बदलना ही जरूरी नहीं होता। कई बार हेयर स्टाइल और मेकअप बदलने से भी आपके पूरे बॉडी लुक का स्टाइल ही बदल जाता है। मेहंदी में खुले बालों के साथ फ्लोरल हेयर एसेरीज लगाएं ताकि संगीत में कर्ली हेयर या हाई पोनीटेल ट्राई करें। वहीं रिसेप्शन में सिल्क बन के साथ गजरा लगा सकती हैं। मेकअप में भी फंक्शन के हिसाब से कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। दिन के कार्यक्रम में न्यूड या पीच मेकअप और रात के फंक्शन में बोल्ड लिपस्टिक के साथ थोड़ा शिमर इस्तेमाल करें।

Comments (0)