Fish कट लहंगे महिलाएं कर रहीं बेहद पसंद आखिर क्या है खास

Fish कट लहंगे महिलाएं कर रहीं बेहद पसंद आखिर क्या है खास
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 19 Nov 2026, 03:43 PM IST | 1 min read
Fish कट लहंगे महिलाएं कर रहीं बेहद पसंद आखिर क्या है खास
Share:

वेडिंग सीजन नवंबर माह बीतने के बाद ही शादी ब्याह का सिलसिला लगभग शुरू हो जाता है हिंदू धर्म में अधिकतर लोग देव उठनी एकादशी के बाद से ही सभी शुभ काम का कार्य करना शुरू कर देते हैं। अगर आपकी भी कुछ ही महीनों में शादी होने वाली है तो इस बार पारंपरिक और साधारण लाल पिले या हरे या गुलाबी जैसे ओल्ड फैशन वाले कलर के लहंगे पहनने के बजाय आप कुछ नया ट्रेंडिंग पहनना चाह रही हैं तो हम आपको कुछ ट्रेंडिंग फिश कट लहंगा डिजाइन के बारे में बताएंगे जिन्हें मरमेड स्टाइल लहंगा के नाम से भी जाना जाता है। 

आपको बता दें आजकल मरमेड स्टाइल लहंगे बाजारों में काफी ट्रेंडिंग चल रहे हैं।

मरमेड लहंगा हर एक शोरूम में आपको आसानी से देखने को मिल जाएगा। कमर से लेकर घुटनों तक यह लहंगा पूरी तरह फिट रहता है और घुटने के बाद नीचे जैसे मछली की पूंछ हो उस तरह चौड़ा हो जाता है जो एक बेहद खूबसूरत और फिश स्टाइल लुक देता है। आइए जानते हैं ऐसे ही ट्रेंडिंग और लेटेस्ट फिश कट लहंगा डिजाइन के बारे में ।

सबसे पहले बात करेंगे सीमर फिश कट लहंगा 

Story Pin image
जो कि यह लहंगा जॉर्जेट या नेट के कपड़े पर बारीकी सितारे वाला चमकीले रंग का लहंगा पहनना चाहती हैं तो आपके लिए यह फिश कट लहंगा सबसे बेहतर ऑप्शन रहेगा। इसे आप कॉकटेल पार्टी या संगीत में पहनकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाकर सबसे अलग दिख सकती हैं।

वहीं दूसरे लहंगे की बात करें तो वह है वेलवेट जरी वर्क फिश कट लहंगा 

Story Pin image
जिसमें छोटे-छोटे मोतियों से कढ़ाई कर लहंगे को काफी खूबसूरत बनाया जाता है। खासकर सर्दियों में होने वाली शादियों के दौरान यह आपको एक रॉयल और वार्म लुक देने में काफी मदद करेगा। इस पर किया गया सुनहरी जरी का काम और धागों की बारीकी कढ़ाई इस लहंगे को और भी ज्यादा खूबसूरत और कीमती बना देती है। 

वहीं बात करें बनारसी सिल्क फिश कट लहंगा 

Story Pin image
तो यह लहंगा आपको बेहद पसंद आएगा। अगर इस सीजन आपकी सगाई हो रही है तो फिश कट लहंगा पहनना चाहती हैं तो आपके लिए यह नए पैटर्न वाला बनारसी सिल्क या ब्रोकेड फिश कट लहंगा सबसे सही विकल्प हो सकता है। यह दुल्हनों के लिए एक बेहतरीन और नया ऑप्शन है जिसे वे अपनी सगाई, हल्दी या मेहंदी जैसी सेरेमनी में पहनकर खूबसूरत दिख सकती हैं।

बात करें दूसरे कलर की तो पेस्टल थ्रेड वर्क और मिरर फिश कट लहंगा


आज के दौर में आउटफिट के नाम पर काफी ट्रेंड में है। और महिलाएं हल्के रंग के लहंगे पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। ऐसे में आप पीच मिंट ग्रीन लाइट ग्रे या लाइट पिंक जैसे कलर में छोटे सीसों से सजा हुआ बेहद ही खूबसूरत लुक वाला फिश कट लहंगा एक बार जरूर ट्राई कर सकती हैं। यह शादी के खास मौके को सगाई या संगीत सेरेमनी को काफी बेहद खास बना सकता है।

Trending Reels

सिंगरौली में छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)