इन दिनों सोने और चांदी के दामों में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। देव उठनी से एक दिन पहले यानी आज 19 नवंबर को चांदी और सोना काफी सस्ता हो गया है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,179 गिरकर ₹1,30,000 आगे है।
वहीं अगर चांदी की बात करें तो ₹2,158 घटकर ₹1,62,000 प्रति किलो चांदी आ गई। सोना लगातार सात कारोबारी दिन में करीब ₹12,000 और चांदी करीब ₹24,000 बीते सात दिनों में सस्ती हो चुकी है। 10 नवंबर को सोना ₹1,42,000 था और चांदी ₹1,86,000 किलो थी।
हालांकि अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी के अलग-अलग दाम भी बताए जा रहे हैं। इसके कारण है मुख्य रूप से ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी, खरीदारी की मात्रा, लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन और पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य बताया जा रहा है।
हम सोना सस्ता होने के मुख्य कारण की बात करें तो अमेरिकी डॉलर की मजबूती, ब्याज दरों में बढ़ोतरी और मुनाफा वसूली ये अहम कारण बताए जा रहे हैं।
अगर चांदी सस्ता होने के कारण चांदी सस्ता होने की बात करें तो इसके मुख्य रूप से कारण इंडस्ट्रियल डिमांड में कमी, ग्लोबल मार्केट में सप्लाई बढ़ना और सोने की कीमतों का असर बताया जा रहा है।
कमोडिटी एक्सपर्ट मानते हैं कि सोने और चांदी की खरीदारी किस्तों में करें। कुछ अभी खरीद लें और कुछ 15 से 20 दिन के अंतराल में करें। निवेश के लिए एक-दो महीने के बजाय छह महीने से लेकर एक साल तक का सोचकर खरीदारी करें।

Comments (0)