सिंगरौली जिले में आज एलएनटी एनर्जी कार्बन लाइट सॉल्यूशन विंध्याचल एफजीडी प्रोजेक्ट द्वारा अपने CSR कार्यक्रम के अंतर्गत इंडियन रेड क्रॉस समिति सिंगरौली के द्वारा संचालित ब्लड बैंक के सहयोग से 27 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया । शिविर में कर्मचारियों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई । इस दौरान कुल 27 यूनिट का रक्त संग्रहण किया गया जो कि जरूरतमंद मरीजों को समय-समय पर उपलब्ध कराने के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। वहीं दूसरी ओर रक्तदान की प्रति जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व को लेकर भी इस आयोजन से बढ़ावा मिलेगा । इस अवसर पर एलएनटी एनर्जी की ओर से सुकांता डे प्रोजेक्ट हेड सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे और रक्तदान कर अन्य लोगों को भी प्रेरित किया है । वहीं दूसरी ओर रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाता को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है । शिविर के सफल संचालन में रेड क्रॉस ब्लड बैंक के कर्मचारी हरिशंकर गुप्ता, जयप्रकाश दुबे, सूरज प्रकाश सेन, प्रियंका दुबे का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में अधिकारी कर्मचारियों ने रक्तदान को मानवता की सर्वोच्च सेवा बताते हुए भविष्य में ऐसे सामाजिक और जनहित कार्यक्रम के आयोजनों में सहयोगिता बनाए रखने का संकल्प लिया है।
एल एंड टी एनर्जी एवं रेडक्रॉस ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
Vijay
Local Desk
|
Updated: 01 Sep 2026, 09:13 PM IST
|
1 min read
Comments (0)