पांच माह में 43 बच्चों की मौत, 15 परिवारों को अब तक सहायता नहीं

बालाघाट। बैहर विधानसभा क्षेत्र के बैगा एवं अन्य आदिवासी बहुल गांवों में बच्चों की मौत, स्वास्थ्य, कुपोषण और सरकारी योजनाओं की स्थिति को लेकर विधायक संजय उड़के ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र भेजा है। उन्होंने क्षेत्र की वास्तविक स्थिति सामने लाने के लिए विस्तृत श्वेतपत्र जारी करने की मांग की है।  
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 24 Sep 2026, 11:23 AM IST | 1 min read
पांच माह में 43 बच्चों की मौत, 15 परिवारों को अब तक सहायता नहीं
Share:

बालाघाट। बैहर विधानसभा क्षेत्र के बैगा एवं अन्य आदिवासी बहुल गांवों में बच्चों की मौत, स्वास्थ्य, कुपोषण और सरकारी योजनाओं की स्थिति को लेकर विधायक संजय उड़के ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र भेजा है। उन्होंने क्षेत्र की वास्तविक स्थिति सामने लाने के लिए विस्तृत श्वेतपत्र जारी करने की मांग की है।  

विधायक के अनुसार, उपलब्ध क्षेत्रीय जानकारी के मुताबिक पिछले करीब पांच माह में विभिन्न गांवों में 43 बच्चों की मृत्यु हुई है। इनमें 28 परिवारों को सहायता राशि मिलने की बात कही गई है, जबकि 15 परिवार अब भी सहायता से वंचित बताए गए हैं।

43 मौतों की ग्रामवार सूची और कारण सार्वजनिक हों

विधायक ने सभी 43 मामलों की ग्रामवार एवं परिवारवार सूची तैयार कराने की मांग की है। साथ ही प्रत्येक बच्चे की मृत्यु का मेडिकल अथवा आधिकारिक कारण, मृत्यु से पहले हुई स्वास्थ्य जांच, उपचार और संबंधित स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी सार्वजनिक करने को कहा है। पात्र 15 परिवारों को भी तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

मलेरिया से बचाव के इंतजामों का भी मांगा हिसाब

श्वेतपत्र में बैगा बहुल गांवों में मलेरिया सर्वेक्षण, रक्त जांच, बुखार की निगरानी, दवाओं की उपलब्धता, मच्छर नियंत्रण, मच्छरदानी वितरण, स्वास्थ्य शिविर और जन-जागरूकता अभियान का गांववार विवरण शामिल करने की मांग की गई है। एंबुलेंस और मोबाइल चिकित्सा इकाइयों की उपलब्धता की जानकारी भी मांगी गई है। उईके वास्तविक आंकड़ों को लेकर सवाल उठाते हुए जानकारी सार्वजनिक करने पर जोर दिया है।

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)