आंध्र प्रदेश की खौफनाक घटना के बाद सरकारी स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई।
अनंतपुर जिले के रपटांडू के सरकारी जिला परिषद हाई स्कूल में एक युवक घुसा और कक्षा 10वीं की छात्रा पर ऑटोमेटिक आरी मशीन से हमला कर दिया। हमले में छात्रा गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख जताया जताते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
बताया जा रहा है कि 31 अक्टूबर को हमलावर स्कूल परिसर में घुसा और छात्रा पर आरा मशीन से हमला कर दिया। हमले में छात्रा के चेहरे सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना में स्कूल टीचर स्टाफ और स्कूली बच्चे भी बुरी तरीके से सहम गए हैं। पीड़िता को अनंतपुर अस्पताल में ले जाया गया। वह जहां उसका इलाज जारी है।
31 अक्टूबर को छात्रा पर लकड़ी काटने की मशीन से हमले पर मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने गहरी चिंता भी जताई है। सीएम नायडू ने लिखा है कि मैं खुद उसके ठीक होने की प्रक्रिया पर नजर रखूंगा और मेडिकल टीम को निर्देश दिया है उसे बेहतर इलाज मिले। जो हमलावर स्कूलों के अंदर हमारी बच्चों को निशाना बनाते हैं उनके लिए हमारे समाज में कोई भी जगह नहीं है।
उनका यह बयान घटना के तुरंत बाद आया है जिसमें उन्होंने पुलिस अपराध के जिम्मेदार शख्स को जल्द से जल्द ढूंढ निकालने का आदेश दिया है जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Comments (0)