बेटी पर पड़ गयी पिता की गन्दी नजर, नशे के बाद करता था छेड़खानी 

पुलिस के अनुसार शहर में घूमती मिली किशोरी से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके पिता प्राइवेट जॉब करते हैं। कुछ समय पहले उसके पिता ने नशे की हालत में उसके साथ छेड़खानी की। पहले उसने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन उनकी हरकतें नहीं रुकीं विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और फिर 5 मई को उसकी शादी करा दी गई।
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 09 Sep 2026, 10:04 PM IST | 1 min read
बेटी पर पड़ गयी पिता की गन्दी नजर, नशे के बाद करता था छेड़खानी 
Share:

जबलपुर - शहडोल में रहने वाली एक किशोरी घर से भागकर जबलपुर पहुंची। यहां पुलिस की नजर उस पर पड़ी और उसे शेल्टर होम भेजा गया, वहीं पूछताछ में किशोरी ने बताया कि नशे की हालत में उसका पिता ही उसके साथ छेड़खानी करता था। उसने विरोध किया तो 16 की उम्र में उसकी शादी करा दी। शादी के बाद पति मारपीट करने लगा जिससे तंग आकर वह घर से भागकर आई है।

किशोरी के बयान दर्ज कर पुलिस ने परिजनों को सूचना बुधवार दी। उसकी मां और मामा यहां आये और किशोरी को अपने साथ ले गये। पुलिस के अनुसार शहर में घूमती मिली किशोरी से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके पिता प्राइवेट जॉब करते हैं।

 

कुछ समय पहले उसके पिता ने नशे की हालत में उसके साथ छेड़खानी की। पहले उसने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन उनकी हरकतें नहीं रुकीं विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और फिर 5 मई को उसकी शादी करा दी गई। शादी के बाद पति भी मारपीट कर प्रताड़ित करने लगा। तंग आकर 9 जुलाई को वह शहडोल ट्रेन में बैठकर जबलपुर आ गई थी और स्टेशन व उसके आसपास रहती थी। किशोरी के बयान दर्ज कर शहडोल पुलिस से संपर्क करने पर पता चला कि वहां उसके पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)