मध्य प्रदेश के शोरपुर से खबर है जहां पटाखा धमाका कितना तेज होता है यह देखने के लिए 11 साल का चेतन को यह देखना काफी भारी पड़ गया। गोवर्धन पूजा के दिन मंगलवार सुबह लगभग 8:00 बजे सोईकला गांव में बच्चे ने सुतली बम के ऊपर एक स्टील की घर में रखी हुई कटोरी रख दी। वह यह देखना चाहते थे कि बम फटने के बाद कटोरी कितनी ऊपर तक जाएगी। पटाखे में आग लगते ही अचानक विस्फोट हो गया और कटोरी के टुकड़े-टुकड़े हो गए। एक टुकड़ा मासूम चेतन के पेट में जा घुसा। चोट इतनी गहरी थी कि उसकी आंत बाहर निकल आई। यह देखकर आसपास के लोग तथा परिजन भी घबरा गए। परिजन घायल मासूम को अस्पताल ले गए। यहां सर्जन डॉक्टर विकास ने ऑपरेशन की तैयारी की लेकिन बेहोशी के डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने से ऑपरेशन नहीं हो सका। उसके बाद उसे इलाज के लिए कोटा ले गए। ऑपरेशन में उसके पेट से स्टील का टुकड़ा भी निकाला गया है। फिलहाल बच्चे की हालत सामान्य बनी हुई है। वहीं जिला प्रशासन ने यह अपील की है कि मासूम बच्चों को बड़े हैवी पटाखे न दिलवाए।
दोस्त कटोरी रखकर फोड़ा पटाखा, पेट मे घुसे कटोरी के टुकड़े, निकली आंत
दोस्त कटोरी रखकर फोड़ा पटाखा, पेट मे घुसे कटोरी के टुकड़े, निकली आंत
Vijay
Local Desk
|
Updated: 13 Nov 2026, 12:30 AM IST
|
1 min read
Comments (0)