असम में ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतरा, 50 से ज्यादा यात्री घायल

असम में ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतरा, 50 से ज्यादा यात्री घायल
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 12 Nov 2026, 08:23 PM IST | 1 min read
असम में ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतरा, 50 से ज्यादा यात्री घायल
Share:

इस वक्त की बड़ी खबर असम से है, जहां असम के कामरूप जिले के डिगारू रेलवे स्टेशन पर आज बुधवार की सुबह लगभग 7:00 बजे कोलकाता सैरंग एक्सप्रेस के लगभग पांच डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 50 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हालांकि रेलवे ने कहा है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अनुसार हादसा डिगारू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को दूसरी लाइन पर लेने के दौरान हुआ है। लोको पायलट दूसरी ट्रेन को प्राथमिकता देने के लिए स्पीड कम नहीं कर सका। इससे ट्रेन दूसरी लाइन पर लगे बैरिकेड्स से टकरा गई और इंजन सहित कुल पांच डिब्बे पटरी से उतर गए और बैठे यात्री को भी  चोट आई है।

हालांकि 45 सेकंड के वीडियो में ट्रेन के लोको पायलट केबिन का अंदरूनी हिस्सा दिखाई दे रहा है। इसमें डिजिटल डिस्प्ले, कंट्रोल पैनल, स्विच और इंजन के उपकरण देखने को मिल रहे हैं। लोको पायलट की आवाज भी सुनाई दे रही है। इसमें वह कह रहा है कि कुछ भी काम नहीं हो रहा है, सिग्नल फेल है, इमरजेंसी लगा हुआ है, काम नहीं कर रहा है।

S9 A9 कुछ भी काम नहीं कर रहा है। हालांकि घटना के बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी भी राहत और बचाव के लिए पहुंचे हैं। यात्रियों को बाहर निकाला गया है। घायलों को फिलहाल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं यात्रियों के लिए दूसरी ट्रेन की भी व्यवस्था की जा रही है।

 

Trending Reels

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)