जल्दी नंबर लगवाने को लेकर बीएचयू हॉस्पिटल में गार्ड ने महिला को बाल घसीटकर पीटा

जल्दी नंबर लगवाने को लेकर बीएचयू हॉस्पिटल में गार्ड ने महिला को बाल घसीटकर पीटा
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 19 Nov 2026, 12:32 AM IST | 0 min read
जल्दी नंबर लगवाने को लेकर बीएचयू हॉस्पिटल में गार्ड ने महिला को बाल घसीटकर पीटा
Share:

मामला उत्तर प्रदेश के वाराणसी का है जहां बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में एक सुरक्षाकर्मी ने महिला को बाल घसीटकर पिटाई कर दी। घटना का बीस सेकेंड का वीडियो सामने आया है वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि वर्दी पहने सुरक्षाकर्मी महिला को धक्का देने के बाद लात घूंसों से मारता हुआ दिखाई दे रहा है। वहां पर मौजूद लोगों ने उसे रोकने का प्रयास करते रहे लेकिन सुरक्षाकर्मी रुकने का नाम नहीं लिया। लगातार पिटाई करते ही रहा। ट्रामा सेंटर प्रशासन ने सोलह नवंबर को हुई इस पूरी घटना के संबंध में महिला के खिलाफ लंका थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है प्रशासन का दावा है कि वीडियो में दिखाई दे रही महिला मरीज नहीं थी। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक सुरक्षाकर्मियों ने किसी मरीज की पिटाई नहीं की है बल्कि महिला के व्यवहार के दौरान अपनी सुरक्षा के लिए बीच बचाव करते हुए हाथापाई हो गई। घटना सुबह करीब ग्यारह बजे ऑर्थोपेडिक ओपीडी के बाहर की बताई जा रही है।

इस घटना को पूरी विस्तार से समझिए। घटना लगभग सुबह ग्यारह बजे सोलह नवंबर की बताई जा रही है। चितईपुर के गांव टिकरी की रहने वाली है जिसका नाम जूली है वह लाइन तोड़कर मरीज को पहले दिखाने का प्रयास कर रही थी जब सुरक्षाकर्मियों ने उसे नियमों के मुताबिक मरीज दिखाने की बात कही तो महिला ने बखेड़ा शुरू कर दिया जिसके बाद महिला सुरक्षाकर्मियों ने जूली को समझाकर वहां से बाहर ले जाने का प्रयास किया ।

जब संबंधित व्यक्ति से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने महिला को अपनी रिश्तेदार और परिचित मानने से इनकार कर दिया। उसने बताया कि महिला ने उसे कहा था कि वह ट्रामा सेंटर में जल्दी मरीज दिखवा देगी।

Trending Reels

सिंगरौली में छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)