मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से खबर है, जहां सिवनी में पुलिसकर्मियों पर होटल संचालक से वसूली और होटल में मौजूद कपल को धमकाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाया है।
मुख्यमंत्री ने एसडीओपी समेत छह पुलिसकर्मियों को तत्काल से निलंबित कर दिया है। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के भी निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर कहा है कि पुलिस की वर्दी में अनुशासनहीनता और कदाचार किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
पुलिस बल में अनुशासन, जवाबदेही और कर्तव्यनिष्ठा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि सिवनी के वीडियो प्रकरण में प्रथम दृष्टया संदिग्ध आचरण सामने आने के बाद छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है और जांच के भी निर्देश दिए गए हैं।

Comments (0)