मध्य प्रदेश के देवास में दो दिन पूर्व ही टीआई दिलीप पुरी को वाहन से रौंद दिया गया था। वहीं अब जबलपुर में भी इसी तरह की घटना सामने आई है, जहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार आरक्षक को रौंद दिया है।
बताया जा रहा है कि आरक्षक अनिल मरावी थाने जा रहे थे। उसी दौरान जैसे ही अपने बाइक से अनिल मरावी जा रहे थे, उसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने रौंद दिया है। आपको बता दें कि अनिल मरावी जबलपुर के सिविल लाइन थाने में पदस्थ हैं।
यह जो पूरा घटना हुआ है, बरेला थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर-रायपुर हाईवे सड़क मार्ग पर हुआ है। फिलहाल घायल अवस्था में आरक्षक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, तो वहीं पिकअप वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। बावजूद चालक मौके से फरार हो गया था, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

Comments (0)