पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने पहली सूची में अपने उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं। शुक्रवार को नई दिल्ली में पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में नामों पर अंतिम मुहर भी लगा दी गई है। सूची सीएम भगवंत मान ने जारी की है। इसमें से 40 उम्मीदवार के नाम शामिल हैं। सीएम भगवंत मान का नाम पहली सूची में शामिल हैं। मान धुरी से चुनाव लड़ेंगे।
पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर यह बैठक हुई है और बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, सतेंद्र जैन, जैस्मिन शाह शामिल हुए। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े थे। शनिवार सुबह पीएसी की एक और बैठक हुई है। बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मामले में चर्चा की गई है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि उम्मीदवारों के चयन में पार्टी ने सर्वे और जनता से फीडबैक लेकर ही सूची जारी की है। मान ने कहा कि पार्टी अपने 5 साल के कामकाज और पंजाब में कराए गए विकास कार्यों के आधार पर जनता के बीच में जाएगी और वोट मांगेगी। आम आदमी पार्टी सकारात्मक राजनीति करेगी और अपने काम का हिसाब देकर वोट मांगेगी।



Comments (0)