सिंगरौली पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध नशे के एक बड़े ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टार मेडिकल स्टोर से जुड़े गोदाम पर की गई कार्रवाई पर पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली दवाइयां बरामद की हैं।
इस सनसनीखेज कार्रवाई में पुलिस ने 1318 सीसी कोडीन युक्त कफ सिरप और 52560 नशीली टेबलेट व कैप्सूल जब्त किए हैं। साथ ही अपराध में प्रयुक्त एक बोलेरो वाहन और एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बरगवां क्षेत्र में एक गोदाम में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप और भारी मात्रा में नशीली दवाई अवैध रूप से रखा गया है।
जब पुलिस ने वहां गोदाम पर छापा मारा तो वहां दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। इसके अलावा भारी मात्रा में कोरेक्स और नशीली दवाइयां कैप्सूल भी पुलिस ने पकड़ा है। फिलहाल दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनसे कड़ी पूछताछ कर रही है।
Comments (0)