बिहार के सीएम ने पीड़िता की शेयर कर दी फोटो, खुद जब सीएम पास्को एक्ट की उड़ा रहे हैं धज्जिया... तो अन्य की क्या करेंगे बात

बिहार के जमुई में सड़क पर बदसलूकी के मामले में पीड़ित के परिजनों के साथ मुख्यमंत्री को फोटो शेयर करना अब सोशल मीडिया पर भारी पड़ रहा है। पीड़ित परिवार बीते गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिला था। 
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 25 Sep 2026, 03:52 PM IST | 1 min read
बिहार के सीएम ने पीड़िता की शेयर कर दी फोटो, खुद जब सीएम पास्को एक्ट की उड़ा रहे हैं धज्जिया... तो अन्य की क्या करेंगे बात
Share:

बिहार के जमुई में सड़क पर बदसलूकी के मामले में पीड़ित के परिजनों के साथ मुख्यमंत्री को फोटो शेयर करना अब सोशल मीडिया पर भारी पड़ रहा है। पीड़ित परिवार बीते गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिला था। 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस मुलाकात की फोटो बिना ब्लर किए हुए सोशल मीडिया पर शेयर कर दी और लगभग 15 मिनट बाद इस फोटो को डिलीट किया। 

अब तेजस्वी यादव ने कार्रवाई की मांग की है। सांसद मीसा भारती ने भी पोस्ट को लेकर सवाल उठाए हैं और कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से फोटो शेयर किया और उसमें लिखा था कि लोक सेवक आवास में जमुई की पीड़ित बच्ची और उनके परिजनों से मुलाकात की। 

बेटी को निर्भय होकर आगे बढ़ने और परिवार को शीघ्र न्याय का भरोसा दिलाया है। इस पोस्ट के साथ बच्ची की मां और परिजनों के साथ की फोटो बिना ब्लर करके ही उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। 

हालांकि लगभग 15 मिनट बाद इस पोस्ट को ही डिलीट कर दिया है। वहीं तेजस्वी ने मुख्यमंत्री को सोशल मीडिया पर घेरा है। उन्होंने कहा है कि नासमझ अनाड़ी कानून विरोधी बिहार के मुख्यमंत्री खुद पास्को एक्ट की धज्जिया उड़ा रहे हैं। 

आपको हम बता दें कि पास्को एक्ट के तहत नाबालिक पीड़िता की पहचान गोपनीय रखना अनिवार्य है। पीड़िता के परिजनों के साथ तस्वीर साझा किए जाने से उसकी पहचान सार्वजनिक हो गई है।

वहीं मीसा भारती ने भी मुख्यमंत्री पर सवाल उठाए हैं। आपको बता दें कि खुद वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया था और तीन नाबालिक सहित कुल छह आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया था। इसमें मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस ने एनकाउंटर भी किया था जो कि गंभीर रूप से घायल हैं।

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)