हनी ट्रैप में फंसाकर लाखों ऐंठने वाली डांसर को भेजा गया जेल

जबलपुर - हनी ट्रैप मामले में पकड़ी गई आरोपी डांसर पूजा रैदास रोहाणी को कोतवाली पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि आरोपी महिला अपने मायाजाल में फंसाकर रियल एस्टेट कारोबारी सार्थक सिंह गौतम से 8 से 9 लाख रुपये ऐंठ चुकी थी।
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 22 Sep 2026, 10:26 AM IST | 1 min read
हनी ट्रैप में फंसाकर लाखों ऐंठने वाली डांसर को भेजा गया जेल
Share:

जबलपुर - हनी ट्रैप मामले में पकड़ी गई आरोपी डांसर पूजा रैदास रोहाणी को कोतवाली पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि आरोपी महिला अपने मायाजाल में फंसाकर रियल एस्टेट कारोबारी सार्थक सिंह गौतम से 8 से 9 लाख रुपये ऐंठ चुकी थी।

उसके बाद वह बीस लाख की और मांग कर रही थी। पुलिस के अनुसार ग्वारीघाट रिषी कॉलोनी निवासी सार्थक सिंह ने शिकायत देकर बताया था कि एक महिला उसे ब्लैकमेल कर बीस लाख की मांग कर रही है। उसके बाद 7 लाख में सौदा हुआ और ढाई लाख की किश्त लेकर सार्थक को पूजा ने दमोहनाका चौक के पास स्थित होटल कदम ट्री में बुलाया था।

रविवार को पुलिस ने दमोहनाका स्थित होटल कदम ट्री में छापामारी कर होटल के कमरे से पूजा को पकड़कर उसके पास से ढाई लाख रुपये जब्त किए थे।

पत्नी से तलाक लेने का दबाव

जांच के दौरान पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी महिला उसे ब्लैकमेल कर पत्नी से तलाक लेने का दबाव बना रही थी। करीब 2 माह से वह 20 लाख की डिमांड कर रही थी और रकम नहीं मिलने पर उसे झूठे मामले में फंसाने और जान से मारने की धमकी दे रही थी ।

वॉट्सएप चैटिंग और रिकॉर्डिंग

पुलिस के अनुसार आरोपी महिला पीड़ित को उसके पास वॉट्सएप चैटिंग, मोबाइल की कॉल डिटेल्स एवं रिकॉर्डिंग होने की बात कहकर रुपये मांग रही थी। उसका कहना था कि कुछ भी करो उसे पैसे चाहिए, बिना पैसे लिए वह उसका पीछा छोड़ने वाली नहीं है।


कोतवाली पुलिस खंगाल रही कुंडली मोबाइल से खुलेंगे और भी कई राज 

आरोपी महिला के मोबाइल को साइबर जांच के लिए भेजा गया है, जिससे इस बात का खुलासा हो सकेगा कि वह किस-किस से जुड़ी है और इस तरह से उसने और किन-किन लोगों को ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठे हैं।

आरोपी महिला मूलतः बिरसिंहपुर पाली की रहने वाली है और वहां भी उसके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी लगी है उस संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार महिला के दो बच्चे हैं। वह अपने पति और बच्चों से अलग रहती थी। यहां वह किस-किस के संपर्क में थी इसका पता लगाया जा रहा है।

 

 

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)