मध्य प्रदेश के सीधी जिले के मड़वास थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसमी महखोर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां बैंक जा रहे बाइक सवार पिता और पुत्री को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने ठोकर मार दी। इस भीषण हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल उसका इलाज रीवा के मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक पिता आज सवेरे ही हैदराबाद से अपने गांव लौटे थे और शाम को वह पुत्री के साथ आधार कार्ड अपडेशन के लिए बैंक जा रहे थे। उसी दौरान एक पिकअप सवार वाहन ने ठोकर मार दी और पिता की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक समेत सड़क पर दूर गिरे जिसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस भी घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया, लेकिन इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई और बेटी गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज रीवा के मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है।
आधार कार्ड सुधरवाने जा रहे पिता पुत्री हुए हादसे के शिकार, इलाज के दौरान पिता की हुई मौत
आधार कार्ड सुधरवाने जा रहे पिता पुत्री हुए हादसे के शिकार, इलाज के दौरान पिता की हुई मौत
Vijay
Local Desk
|
Updated: 28 Oct 2026, 10:33 PM IST
|
0 min read
Comments (0)