खबर उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से है जहां कक्षा दूसरी की छात्रा वैष्णवी मिश्रा की स्कूल में मौत हो गई। घटना सोमवार की है। स्कूल के पास गणेश प्रतिमा विसर्जन का जुलूस जा रहा था और डीजे पर तेज गाने बज रहे थे। परिवार का आरोप है कि तेज आवाज के कारण वैष्णवी की तबीयत बिगड़ गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद मौत के संभावित कारणों का पता चलेगा।

Comments (0)