हनी ट्रैप: रियल एस्टेट कारोबारी को ब्लैकमेल कर दस लाख की डिमांड

जबलपुर - कोतवाली पुलिस ने हनी ट्रैप मामले में एक युवती को दमोहनाका स्थित होटल से पकड़ा है। युवती द्वारा रियल एस्टेट कारोबारी को ब्लैकमेल कर 10 लाख की डिमांड की गई थी। सौदा 7 लाख में तय हुआ था। पुलिस से शिकायत करने के बाद रविवार की रात पीड़ित ढाई लाख लेकर होटल पहुंचा था। होटल के कमरे में जैसे ही युवती ने रकम ली पुलिस ने उसे दबोच लिया।
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 22 Sep 2026, 01:06 AM IST | 1 min read
हनी ट्रैप: रियल एस्टेट कारोबारी को ब्लैकमेल कर दस लाख की डिमांड
Share:

जबलपुर - कोतवाली पुलिस ने हनी ट्रैप मामले में एक युवती को दमोहनाका स्थित होटल से पकड़ा है। युवती द्वारा रियल एस्टेट कारोबारी को ब्लैकमेल कर 10 लाख की डिमांड की गई थी। सौदा 7 लाख में तय हुआ था। पुलिस से शिकायत करने के बाद रविवार की रात पीड़ित ढाई लाख लेकर होटल पहुंचा था। होटल के कमरे में जैसे ही युवती ने रकम ली पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार ग्वारीघाट निवासी सार्थक सिंह गौतम ने बताया कि अक्टूबर 2025 में उसकी पहचान मूलतः बिरसिंहपुर पाली की रहने वाली पूजा रैदास रोहाणी उम्र 32 वर्ष से हुई थी। युवती एक आर्केस्ट्रा में डांसर का काम करती है। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और नजदीकी बढ़ी।

उसके बाद पिछले करीब दो माह से पूजा ने सार्थक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वह 10 लाख की मांग कर रही थी और रकम नहीं मिलने पर उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रही थी। परेशान होकर सार्थक ने पुलिस से शिकायत की। युवती को पकड़कर पुलिस ने अवैध वसूली और ब्लैकमेलिंग की धाराओं के तहत के मामला दर्ज किया है।

ढाई लाख बरामद रकम लेकर होटल में बुलाया

पुलिस से शिकायत करने के बाद सार्थक ने युवती से बात की और 7 लाख में सौदा तय हुआ और पहली किश्त के रूप में ढाई लाख देने की बात तय हुई। युवती ने सार्थक को रकम लेकर दमोहनाका स्थित होटल कदम ट्री में बुलाया। वहां जैसे ही युवती ने रकम ली पीछे से पुलिस पहुंच गई और उसे रकम लेते गिरफ्तार कर कोतवाली थाने ले जाया गया।

मोबाइल खंगाल रही पुलिस

जानकारों के अनुसार युवती के पास से जो मोबाइल मिला है उसे जब्त कर पुलिस उसका रिकॉर्ड खंगाल रही है। वहीं पूजा का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है कि सार्थक की तरह उसने और किसको अपना निशाना बनाया है और ब्लैकमेल कर वसूली की है।

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)