सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत

सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 27 Sep 2026, 10:22 PM IST | 1 min read
सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत
Share:

सिंगरौली जिले के बरका चौकी अंतर्गत ग्राम धौहनी के पास एक दर्दनाक सड़क घटना की खबर सामने आ रही है जहां एक अनियंत्रित अज्ञात बुलेरो वाहन ने एक युवक को जोरदार टक्कर मारी, इस भीषण दुर्घटना में बाइक चालक की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि अन्य दो गंभीर रूप से घायल है जिनका  अस्पताल में इलाज हो रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया, बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान गड़ई गांव निवासी बृजभान सिंह उम्र 36 वर्ष के रूप में हुई है। वही हादसे में घायल हुए दो अन्य युवकों के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई है । स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल बरका चौकी पुलिस को दी, घटना की जानकारी मिलते ही बरका चौकी भी मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया है,  पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश में जुट गई है।

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)