चरित्र संदेह पर पति ने की पत्नी की हत्या

सतना - रामनगर थाना क्षेत्र के मिरगौती गांव में चरित्र संदेह पर नवविवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है, जिसका आरोप उसके पति पर लग रहा है, तो वहीं पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुट गई है।
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 22 Sep 2026, 12:48 PM IST | 1 min read
चरित्र संदेह पर पति ने की पत्नी की हत्या
Share:

सतना - रामनगर थाना क्षेत्र के मिरगौती गांव में चरित्र संदेह पर नवविवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है, जिसका आरोप उसके पति पर लग रहा है, तो वहीं पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक काजल पुत्री जितेन्द्र साकेत 20 वर्ष निवासी मझगवां, ने 18 अप्रैल 2025 को मिरगौती निवासी राजेन्द्र साकेत से प्रेम- विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद पति काम के सिलसिले में हैदराबाद चला गया, जबकि नवविवाहिता अपने मायके लौट गई।

बीते 19 सितंबर को युवक अपने गांव लौटा तो काजल भी उसी दिन मां अनूपा साकेत के साथ रामनगर आई और फिर ससुराल पहुंच गई। शाम को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिस पर युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे नवविवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई।

 तब पति ही उसे आनन-फानन रामनगर अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने रीवा रेफर कर दिया। एसजीएमएच में विवाद की बात छिपाकर सीढ़ियों से गिरने से आई चोट का हवाला देकर एडमिट कराया गया, मगर उपचार शुरू होने के कुछ देर बाद ही नवविवाहिता ने दम तोड़ दिया, जिस पर चौकी पुलिस ने रामनगर में सूचना देते हुए रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया।

गलत जानकारी देकर कराया एडमिट

घटना को लेकर पति राजेन्द्र ने दावा किया कि पत्नी काजल किसी से फोन पर बात करती थी, जिसको लेकर उसने कई बार नाराजगी जताई और उनके बीच विवाद भी हुआ। शनिवार शाम को भी इसी बात पर झगड़ा शुरू हुआ, जिसमें उसने मारपीट कर दी।

उधर मृतिका के पिता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि घटना के बाद दामाद ने फोन पर गाली-गलौज किया। इतना ही नहीं उन्होंने बेटी के ससुराल वालों पर दहेज मांगने का आरोप भी लगाया है। इस मामले में पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए हत्या का अपराध पंजीबद्ध करने के साथ आरोपी की गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)