रिटायरमेंट के दिन IAS प्रदीप कुमार गिरफ्तार, 504 करोड़ का मामला

चंडीगढ़ - हरियाणा के 504 करोड़ के सरकारी फंड घोटाले में सीबीआई ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पूर्व सदस्य सचिव और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार डागर को उनके रिटायरमेंट के दिन गिरफ्तार कर लिया।
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 27 Aug 2026, 01:14 PM IST | 1 min read
रिटायरमेंट के दिन IAS प्रदीप कुमार गिरफ्तार, 504 करोड़ का मामला
Share:

चंडीगढ़ - हरियाणा के 504 करोड़ के सरकारी फंड घोटाले में सीबीआई ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पूर्व सदस्य सचिव और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार डागर को उनके रिटायरमेंट के दिन गिरफ्तार कर लिया।

आरोप है कि उनके कार्यकाल में बोर्ड के करीब 169 करोड़ रुपए आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के खातों ट्रांसफर कराए गए, जहां से रकम शेल कंपनियों में भेजी गई। सीबीआई का दावा है कि इसके बदले रिश्वत भी ली गई।

डागर अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट पहुंचे थे, लेकिन सुनवाई से पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

₹504 करोड़ के घोटाले में 12 और अधिकारी गिरफ्तार 

सीबीआई ने हरियाणा सरकार के 504 करोड़ रुपए के फंड घोटाले में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के तत्कालीन एरिया हेड शमीम डार और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, मोहाली शाखा के तत्कालीन ब्रांच मैनेजर चरणजीत सिंह रंधावा को भी गिरफ्तार किया है।

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)