इंदौर - नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान

अवंतिका मौर्य तीन बार नीट परीक्षा दे चुकी थी, लेकिन सफल नहीं हुई। चौथे प्रयास में उसका पेपर अच्छा गया था, लेकिन परीक्षा रद्द हो गई।
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 06 Sep 2026, 04:44 AM IST | 1 min read
इंदौर - नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान
Share:

इंदौर  - नीट की तैयारी कर रही 19 वर्षीय अवंतिका मौर्य ने गुरुवार रात तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। वह मूल रूप से खरगोन जिले के भीकनगांव की रहने वाली थी और इंदौर के भंवरकुआं क्षेत्र में बड़ी बहन के साथ रहकर पढ़ाई कर रही थी।

परिजनों के अनुसार, वह तीन बार नीट परीक्षा दे चुकी थी, लेकिन सफल नहीं हुई। चौथे प्रयास में उसका पेपर अच्छा गया था, लेकिन परीक्षा रद्द हो गई। रविवार को उसकी री- नीट परीक्षा होने वाली थी। रात करीब 11.30 बजे मोबाइल पर बात करते हुए वह तीसरी मंजिल पर पहुंची और छलांग लगा दी।

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)