डीजे और ढोल नगाड़ों पर डांस करते रहे बीजेपी नेता, बुखार से तड़पता रहा मासूम

डीजे और ढोल नगाड़ों पर डांस करते रहे बीजेपी नेता बुखार से तड़पता रहा मासूम
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 04 Nov 2026, 08:09 PM IST | 1 min read
डीजे और ढोल नगाड़ों पर डांस करते रहे बीजेपी नेता, बुखार से तड़पता रहा मासूम
Share:

मध्य प्रदेश के भोपाल में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ - अराजकता हटाओ पदयात्रा महज 20 मिनट में पूरी हो गई। इसके लिए की गई ट्रैफिक व्यवस्था हजारों लोगों को रोक दिया गया। दोपहर साढ़े बारह बजे बुधवार अटल पथ से यात्रा शुरू हुई। एक बज के दस मिनट पर रोशनपुर चौराहे पर खत्म हो गई। बावजूद आसपास की सड़कें करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

 इस दौरान एक मां बुखार से तड़पते अपने बच्चे को गोद में लेकर अस्पताल जाने के लिए रास्ता खोजती रही और उसी समय स्कूल से छुट्टी के बाद कई स्कूली बच्चे और स्कूली बस और ऑटो में सवार लोग फंसे रहे कितना भी प्रयास करने के बाद न आगे बढ़ पा रहे थे, न ही वह पीछे रास्ता मिल रहा था, मां की गोद में बुखार से तड़पता बच्चा बिलखता रहा, रैली के बीच फंसी मां के आंखों में आंसू झलकते रहे, इसी बीच लोगों का सवाल था कि कुछ ही मिनटों की राजनीतिक कार्यक्रम के लिए शहर के इतने बड़े हिस्से को बैरिगेट लगाकर आवाजाही क्यों रोक दी गई? जब 700 पुलिसकर्मी तैनात हैं तो आम लोगों के लिए वैकल्पिक रास्ता की व्यवस्था क्यों नहीं की गई?

दोपहर बारह बजकर पचास मिनट पर शुरू हुई यात्रा एक बजकर दस मिनट पर खत्म होने के बावजूद भी यातायात सामान्य नहीं हो सका।

पाँच किलोमीटर के दायरे में 700 पुलिसकर्मी तैनात हैं। बड़ी संख्या में यातायात संभालने में जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके बावजूद भी रास्ते में जाम और रास्ता बंद होने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही गई। कार्यक्रम में करीब एक हजार बसें शामिल हुई थीं। अटल पथ से रोशन पूरा तक ही नहीं बल्कि आसपास के करीब पांच किलोमीटर के दायरे में यातायात प्रभावित रहा। इसमें कांग्रेस कार्यालय से न्यू मार्केट आने वाले मार्ग न्यू मार्केट से मैनिट चौराहे की ओर जाने वाली सड़क और डीपो चौराहा से मैनिट चौराहे की ओर जाने वाला रास्ता भी शामिल रहा।

Trending Reels

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)