नेशनल हाइवे 39 पर बीती रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में अजयगढ़ थाने में पदस्थ एक पुलिस आरक्षक की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि उनका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक अभय राज श्रीवास निवासी रानीबाग रोड पन्ना अजयगढ़ थाने में आरक्षक के पद पर कार्यरत थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभय राज अपने दोस्त अरविंद सिंह के साथ कार से मनोर गए थे।
दोनों मनोर के एक ढाबे में भोजन करने के बाद देर रात वापस पन्ना लौट रहे थे। स्मृति वन के पास सडक मार्ग में रात लगभग 3 बजे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने कार नंबर एमपी 35 सीए-5489 को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
Comments (0)