अमलोरी खदान में बड़ा हादसा टला, 205 टन क्षमता वाले BEML हालपैक डंपर का पहिया निकला, बाल-बाल बचा चालक

अमलोरी खदान में बड़ा हादसा टला, 205 टन क्षमता वाले BEML हालपैक डंपर का पहिया निकला, बाल-बाल बचा चालक
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 26 Nov 2026, 04:14 PM IST | 1 min read
अमलोरी खदान में बड़ा हादसा टला, 205 टन क्षमता वाले BEML हालपैक डंपर का पहिया निकला, बाल-बाल बचा चालक
Share:

सिंगरौली जिले के एनसीएल की अमलोरी परियोजना में आज प्रथम पाली के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कोयला खदान में कोयला परिवहन के लिए उपयोग किए जाने वाले 205 टन क्षमता वाले बीईएमएल होल पैक डंपर का अचानक एक पहिया निकल जाने से अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया। घटना अमलोरी परियोजना के हॉल रोड की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार प्रथम पाली के दौरान 205 टन क्षमता वाला बीईएमएल होल पैक डंपर खदान क्षेत्र में चल रहा था।

इसी दौरान अचानक डंपर का एक पहिया निकल गया। भारी भरकम मशीन के साथ हुई इस घटना ने मौके पर मौजूद लोगों को सकते में डाल दिया। गनीमत रही कि डंपर की चपेट में आने से कोई अन्य व्यक्ति या कोई अन्य वाहन हादसे का शिकार नहीं हुआ। घटना के दौरान चालक भी पूरी तरीके से सुरक्षित बताया जा रहा है। यदि उस समय आसपास कोई कर्मचारी या अन्य वाहन मौजूद होता तो परिणाम कुछ और हो सकता था। खदान क्षेत्र में सैकड़ों टन क्षमता वाली भारी मशीनों का संचालन बेहद ही संवेदनशील कार्य होते हैं। ऐसे में मशीनों की नियमित मेंटेनेंस का पालन बेहद ही जरूरी होता है।

205 टन क्षमता वाले होल पैक डंपर का पहिया अचानक निकल जाना मशीन के कहीं ना कहीं तकनीकी रखरखाव और सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या डंपर को संचालन से पहले उसकी जांच की गई थी? अगर नहीं की गई थी तो कौन जिम्मेदार है? क्या मशीनों के पहिए और अन्य महत्वपूर्ण पुर्जे का नियमित परीक्षण किया जा रहा था?  यदि नियमित मेंटेनेंस हो रही थी तो  बड़ा हादसा कैसे हुआ?

Trending Reels

सिंगरौली में छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)