स्कूल में ही चालू हो गया टीचर और शिक्षिका का रोमांस, शिक्षा विभाग ने लिया कड़ा एक्शन

स्कूल में ही चालू हो गया टीचर और शिक्षिका का रोमांस, शिक्षा विभाग ने लिया कड़ा एक्शन
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 25 Nov 2026, 05:29 PM IST | 1 min read
स्कूल में ही चालू हो गया टीचर और शिक्षिका का रोमांस, शिक्षा विभाग ने लिया कड़ा एक्शन
Share:

बिहार के जहानाबाद से खबर है जहां एक सरकारी स्कूल के दो शिक्षक का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया में अब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शिक्षिका अपने सहकर्मी शिक्षक की गोद में बैठी हुई दिखाई दे रही है। हालांकि, हुड़दंग न्यूज इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। 

दरअसल, वायरल वीडियो बिहार के जहानाबाद जिले के एक स्कूल का है। वीडियो में स्कूल परिसर की सीढ़ियों पर एक शिक्षिका और शिक्षक कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। मामले के संज्ञान में आने के बाद शिक्षा विभाग के डीपीओ रमेश कुमार पाल ने वीडियो में नजर आ रहे दोनों शिक्षकों की पहचान की है। विभाग की ओर से दोनों को स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं अब जानकारी सामने आ रही है कि दोनों शिक्षकों को निलंबित भी कर दिया गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। अब लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। फिलहाल इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग की कार्यवाही चर्चा का विषय बनी हुई है।

 

Trending Reels

सिंगरौली में छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)