सिंगरौली जिले की मीडिया इन्फ्लुएंसर ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस पहुंची मौके पर

सिंगरौली जिले की मीडिया इन्फ्लुएंसर ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस पहुंची मौके पर
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 27 Sep 2026, 02:20 PM IST | 1 min read
सिंगरौली जिले की मीडिया इन्फ्लुएंसर ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस पहुंची मौके पर
Share:

सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र के भूसा मोड़ निवासी लता तिवारी की बड़ी बेटी निधि तिवारी ने अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल है। पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम 7:30 बजे के आसपास निधि ने अपने कमरे में फांसी लगा ली।  परिजनों के करीबी विनय सिंह ने बताया कि निधि किसी से बात कर रही थी।

इसी बात के दौरान वह नाराज हो गई। युवक ने तत्काल उसके परिजनों को फोन पर जानकारी दी। जानकारी मिलते ही निधि की मां और बहन उसके कमरे में दौड़ी और दरवाजा खोलकर नीचे उतारा। इसके बाद परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि निधि तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी और सिंगरौली जिले में मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में भी जानी जाती थी। वह स्थानीय कार्यक्रमों में भी जाती थी। इसके अलावा वह ब्यूटी कॉन्टेस्ट में कई खिताब भी जीते थे।  

घटना की जानकारी मिलने के बाद मोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और अपनी जांच शुरू कर दी है।

 

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)