मेरठ में प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या करने वाली मुस्कान को फांसी की सजा सुना दी गई है। उसके प्रेमी साहिल को भी कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। सजा सुनाने से पहले मुस्कान और साहिल को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जोड़ा गया था। मुस्कान रस्तोगी और साहिल फूट-फूट कर इस दौरान रोने लगे।
इससे पहले बुधवार सुबह 10:30 में जज अरविंद कुमार मिश्रा ने जेल में बंद मुस्कान और साहिल को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जोड़कर उनका पक्ष जाना। जज ने जब मुस्कान से पूछा कि तुम अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या की दोषी हो, क्या सजा चाहती हो? उसने जवाब दिया, मेरी बच्चियों का ख्याल रखा जाए। फिर वह खामोश हो गई। इसके बाद साहिल से यही पूछा गया तो वह चुप रहा।
सौरभ राजपूत की हत्या 3 मार्च 2025 को हुई थी। शव को पांच टुकड़ों में काटकर एक नीले ड्रम में भरकर रख दिया गया था। जुलाई 2025 में जिला कोर्ट में ट्रायल शुरू हुआ था। सरकारी वकील के के चौबे ने कोर्ट से मुस्कान और साहिल के लिए फांसी की सजा देने की मांग की थी। वहीं मुस्कान और साहिल की वकील रेखा जैन ने कहा था, मुस्कान की दो बेटियां हैं, माता-पिता बुजुर्ग हैं, कम से कम सजा होनी चाहिए।
Comments (0)