मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड जबलपुर के रीवा सर्किल के सीधी जिले में कार्यरत जूनियर इंजीनियर का पत्नी के नाम कंपनी बनाकर विद्युत उपकरणों में खेल करने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत की जांच में संलिप्तता उजागर होने के बाद जेई रंजीत कुमार साहू को निलंबित कर दिया गया है। यह मामला मऊगंज जिले के हनुमना में स्थापित किए जा रहे 2 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। इसमें विद्युत उपकरणों एवं विभिन्न विद्युत कंपनियों की सामग्री के संभावित दुरुपयोग संबंधी शिकायत पर सप्लायर फर्म मेस. ओम एंटरप्राइजेज की भूमिका भी जांच के दायरे में है।
रीवा जेई पत्नी के नाम फर्म बनाकर कर रहे थे विद्युत उपकरणों में खेल, निलंबित
शिकायत की जांच में संलिप्तता उजागर होने के बाद जेई रंजीत कुमार साहू को निलंबित कर दिया गया है। यह मामला मऊगंज जिले के हनुमना में स्थापित किए जा रहे 2 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र से जुड़ा बताया जा रहा है।
Vijay
Local Desk
|
Updated: 03 Sep 2026, 06:12 AM IST
|
1 min read
Comments (0)