सिंगरौली जिले में गुरुवार को हुई ज्वेलरी शॉप में डकैती मामले में कई आरोपियों की तस्वीर सामने आई, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कुछ पिस्टल लेके युवक अंदर घुसे हैं और डरा-धमकाकर मारपीट करके ज्वेलरी शॉप को लूट लिया है। लगभग 500 ग्राम सोना और ढाई लाख रुपये नगद की लूट हुई। इस बात की पुष्टि पुलिस अधीक्षक सियाज केएम. ने खुद किया है। हालांकि सूत्र बता रहे हैं कि कई आरोपियों को उत्तर प्रदेश पुलिस ने रात में ही पकड़ लिया है। अब सिंगरौली पुलिस आरोपियों को सिंगरौली लाकर उनसे पूछताछ करेगी।

सिंगरौली जिले के जयंत स्थित नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को निशाना बना लिया। जयंत स्थित कंचन ज्वेलर्स में चार अज्ञात लुटेरों ने बंदूक की नोक पर दुकान संचालक और कर्मचारियों से मारपीट करते हुए दुकान में रखा हुआ 500 ग्राम सोना और ढाई लाख रुपये नगद लूटकर मौके से फरार हो गए।
घटना कंचन ज्वेलर्स जयंत की है, जहाँ पर चार अज्ञात लोग आते हैं। इनमें से एक बदमाश के चेहरे पर नकाब लगा था, जबकि तीन अन्य के चेहरे खुले थे। दुकान में घुसते ही बदमाशों ने पिस्टल के दम पर मारपीट करते हुए दुकान में रखा हुआ 500 ग्राम सोना और ढाई लाख रुपये नगद लेकर फरार हो गए।

हालांकि जिस वक्त लुटेरे लूट रहे थे, उस वक्त जब दुकान के कर्मचारियों और संचालक ने विरोध किया तो उन पर भी गोली चला दी। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी धमकाते हुए कहा कि अगर किसी को भी बताओगे तो जान से मार दिया जाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही जयंत पुलिस इसके अलावा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं और जांच शुरू कर दी।

इसके अलावा तत्काल घायल कर्मचारी को उपचार हेतु जिला अस्पताल में पहुंचाया गया जहाँ इलाज जारी है। पुलिस अधीक्षक सियाज के एम ने कहा है कि जल्द से जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Comments (0)