SINGRAULI NEWS - सिंगरौली में कोयला कबाड़ डीजल के तस्करों के हौसले बुलंद

सिंगरौली को ऊर्जा धानी के रूप में भी जाना जाता है वही कोयला कबाड़ और डीजल का काला कारोबार भी अपने चरम पर है, पुलिस के तमाम दावों के बावजूद इन अवैध कारोबार पर कोई भी लगाम लगाने वाला नहीं है.
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 22 Sep 2026, 12:17 AM IST | 1 min read
SINGRAULI NEWS - सिंगरौली में कोयला कबाड़ डीजल के तस्करों के हौसले बुलंद
Share:

सिंगरौली को ऊर्जा धानी के रूप में भी जाना जाता है वही कोयला कबाड़ और डीजल का काला कारोबार भी अपने चरम पर है, पुलिस के तमाम दावों के बावजूद इन अवैध कारोबार पर कोई भी लगाम लगाने वाला नहीं है. जिले के विभिन्न इलाकों में रोजाना चोरी  सहित कई घटनाएं सामने आती है जिसके कारण आम लोगों में काफी आक्रोश है. विन्ध्यनगर थाना के कुछ दूर पीछे भी कोई कबाड़ दुकान है, वहा भी पुलिस को जाकर कार्यवाही करनी चाहिए 

 पुलिस की कार्यवाही में नहीं दिखता असर

हाल ही में पुलिस ने नवानगर इलाके में लगभग 300 लीटर डीजल पकड़ा था इसी तरह गोरबी इलाके में भी बीते दिन कबाड़ का जखीरा बरामद हुआ था इन छोटी-छोटी कार्रवाईयों के बाद भीबी कबाड़ी अपना काम कर रहे हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि कड़ी कार्रवाई नहीं होने से इन कबाड़ियों के हौसले बुलंद रहते  है. हालांकि पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कुछ दिन पहले नवा नगर इलाके में एक कबाड़ी के यहां पुलिस ने छापा मारा था वहां पर कई कबाड़ के सामान मिला था. इसके अलावा पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की थी.

जिले में सबसे चिंताजनक स्थित नवा नगर और देबरा क्षेत्र की है जहां ट्रेनों से कोयला भी उतारने की खबर है, इसका सबूत यह है कि माजन मोड़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने से साइकिल के माध्यम से कोयला ले जाया जाता है बावजूद माजन इलाकों के अंतर्गत पुलिस के द्वारा लगाए गए कैमरों में भी इसकी रिकॉर्डिंग होती होगी, बावजूद कोई कड़ी कार्रवाई नहीं होती। रात के अंधेरे में कोयला चोरी का यह सिलसिला नहीं बल्कि दिन के उजाले में भी चलता है. कई असामाजिक तत्व शामिल होकर पहले कोयले को उतारते हैं और फिर अवैध ईटा भट्टों में इस कोयले को खपाते हैं. इतने बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध खेल की जानकारी क्या सिंगरौली पुलिस को नहीं होगी? 

 

 

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)