SINGRAULI - उठनी थी डोली... लेकिन होने वाली दुल्हन की उठ गई अर्थी... शादी से पहले मौत को लगाया गले

पुलिस की जानकारी के अनुसार मृतिका की पहचान भाजपा प्रजापति पिता मेवालाल प्रजापति निवासी ग्राम करथुआ के रूप में हुई है, परिजनों ने बताया कि 19 जून को सरई थाना क्षेत्र से बारात आनी थी घर में सभी तरह की तैयारी चल रही थी परिजन हंसी-खुशी में नाच गा रहे थे, बावजूद इस बीच युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया और फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 27 Aug 2026, 01:25 PM IST | 1 min read
SINGRAULI - उठनी थी डोली... लेकिन होने वाली दुल्हन की उठ गई अर्थी... शादी से पहले मौत को लगाया गले
Share:
 
सिंगरौली जिले से बेहद ही दर्दनाक खबर आ रही जहां एक युवती आज 19 जून को दुल्हन बनने वाली थी लेकिन उससे पहले वह मौत को गले लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
 
पूरा घटनाक्रम चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम करथुआ गांव का है जहां पर भाजपा प्रजापति नाम की एक युवती फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी है।
 
घटना की जानकारी के बाद परिजन और ग्रामीणों में शोक का माहौल है वहीं युवती का नाम भाजपा प्रजापति होने के कारण अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
 
पुलिस की जानकारी के अनुसार मृतिका की पहचान भाजपा प्रजापति पिता मेवालाल प्रजापति निवासी ग्राम करथुआ के रूप में हुई है, परिजनों ने बताया कि 19 जून को सरई थाना क्षेत्र से बारात आनी थी घर में सभी तरह की तैयारी चल रही थी परिजन हंसी-खुशी में नाच गा रहे थे, बावजूद इस बीच युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया और फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
 
घटना की जानकारी मिलते ही चितरंगी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची है और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पीएम हेतु चिकित्सालय भेज दिया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम करके जांच शुरू कर दी। फिलहाल आत्महत्या की वजह क्या है इसका खुलासा नहीं हो सका, फिलहाल चितरंगी पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच करने का आश्वासन दे रही है।

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)