शादी में जा रहे आर्मी जवान सहित तीन लोगों की मौत, खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो

शादी में जा रहे आर्मी जवान सहित तीन लोगों की मौत, खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 23 Nov 2026, 03:09 PM IST | 1 min read
शादी में जा रहे आर्मी जवान सहित तीन लोगों की मौत, खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो
Share:

अनूपपुर जिले से खबर है - जहां सोमवार सुबह तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल का इलाज अस्पताल में जारी है। मृतकों में दो सगे भाई और बोलेरो मालिक शामिल हैं। मृतक की पहचान दीनबंधु विश्वकर्मा, विनीत विश्वकर्मा के रूप में हुई है। विनीत आर्मी में जवान थे और वह दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर आए थे। तीसरे मृतक की पहचान बोलेरो मालिक मोहम्मद करीम के रूप में हुई है।

हादसे में धनगवा निवासी राजू तिवारी गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज नजदीकी अस्पताल में जारी है। हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के छुलाहा गांव के पास सोमवार करीब सुबह के 4:00 बजे हुआ है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज शहडोल के लिए रेफर कर दिया गया है।

Trending Reels

सिंगरौली में छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)