WAIDHAN - एनटीपीसी रेल ट्रैक के नीचे मिला युवक का शव, शरीर का एक हिस्सा कटा

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत माजन में बुधवार सुबह एनटीपीसी रेल ट्रैक के पास एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान मोहित सिंह परिहार के रूप में हुई है।
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 23 Sep 2026, 12:14 PM IST | 1 min read
WAIDHAN - एनटीपीसी रेल ट्रैक के नीचे मिला युवक का शव, शरीर का एक हिस्सा कटा
Share:

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत माजन में बुधवार सुबह एनटीपीसी रेल ट्रैक के पास एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान मोहित सिंह परिहार के रूप में हुई है।

घटना स्थल पर उसका एक पैर पंजे के ऊपर से कटा हुआ मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

 गायत्री मंदिर के पास रेल ट्रैक के नीचे सड़क पर युवक का शव मिला पड़ा था। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक किसी ट्रेन की चपेट में आ गया होगा। हालांकि अभी मौत की स्पष्ट पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस के अनुसार हादसे में पैर कटने के बाद युवक खुद को घसीटते हुए ट्रैक के नीचे सड़क तक लाया होगा। ज्यादा खून बहने से उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

हालांकि पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद भी ले रही है। वहीं कोतवाली थाना प्रभारी अभिमन्यु द्विवेदी ने बताया कि परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है।

पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पीएम जिला चिकित्सालय भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

 

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)