शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

सागर - गोपालगंज थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर करीब तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाने, बाद में शादी से इनकार करने, गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है।
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 22 Sep 2026, 07:11 PM IST | 1 min read
शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
Share:

सागर - गोपालगंज थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर करीब तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाने, बाद में शादी से इनकार करने, गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है।

महिला की शिकायत पर पुलिस बंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बरा निवासी विजय पिता टीकाराम चढ़ार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वैशाली नगर निवासी महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब तीन साल पहले संकेत पवार से हुई थी । उसकी ढाई साल की बेटी है। वर्ष 2023 में उसकी मुलाकात रिश्तेदार विजय से हुई थी। फिर दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। महिला ने बताया कि सितंबर 2023 में विजय उसके ससुराल आया और पति के मानसिक रूप से बीमार होने की बात कहते हुए उसने शादी करने का भरोसा दिया इसके बाद उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

विजय इसके बाद भी उसके साथ संबंध बनाता रहा। पांच अगस्त 2026 को विजय ने दो दिन में शादी करने की बात कही और उसे सिविल लाइन स्थित एक होटल में ले गया, जहां शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। महिला के मुताबिक 23 अगस्त को विजय ने उससे 10 हजार रुपये उधार मांगे। रुपये देने से मना करने पर वह नाराज हो गया।

अगले दिन उसने बात करने चकराघाट बुलाया। वहां विजय ने शादी करने से इनकार करते हुए गाली-गलौज की और चाटे मारे। महिला का आरोप है कि विजय ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

महिला ने बताया कि डर और लोकलाज के कारण उसने शिकायत नहीं की। बाद में उसने घटना की जानकारी अपनी मां और चाचा को दी। इसके बाद 19 सितंबर को गोपालगंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

 

 

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)