प्रीमियम सेगमेंट में Xiaomi 18 Pro के ग्लोबल और भारतीय लॉन्च को टीज किया गया है। जिसमें लेटेस्ट फ्लैगशिप प्रोसेस और आपको एडवांस डिस्प्ले भी मिलेगी। अगर आपको कम बजट में बेहतर फोन चाहिए तो Zeno 300 स्मार्टफोन जो कि ₹9649 में बाजार में उपलब्ध है। इसमें Unisoc T7100 चिपसेट, 4GB रैम और Android 16 Go एडिशन मिल रहा है। इसके अलावा रेडमी 17C 5G की लॉन्च डेट भी आ गई है। इसे 1 अक्टूबर को भारत के बाजारों में उतारा जाएगा। इसके अलावा Vivo S2 FE की भारत में कीमत लॉन्च से पहले ही लीक हो गई है। साथ ही Vivo ने अपने कई फोन्स के दाम भी बाजारों में बढ़ा दिए हैं।
10,000 से कम में लांच हुआ Zeno 300
Zeno 300 स्मार्टफोन भारत में लाँच हो गया है, जो कि एक कम बजट में बेहतर स्मार्टफोन है, जिसमें यूयूजर्स को एक बड़ी डिस्प्ले और एक स्मार्टफोन फीचर मिलेगा। इसमें 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज भी लोगों को मिलेगा। यह सिस्टम 8 जीबी तक वर्चुअल मेमोरी बढ़ाने की भी सुविधा देता है। यह फोन Android 16 Go एडिशन पर चलते हैं, इसकी कीमत 9649 रुपये है।
Xiaomi 18 Pro भारत में होगा लॉन्च
Xiaomi 18 Pro को जल्द ही भारत के बाजारों में लॉन्च किया जाएगा क्योंकि Xiaomi India ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इसकी ग्लोबल लॉन्चिंग को बता दिया है। इसका मतलब है कि फोन को ग्लोबल मार्केट के साथ-साथ भारत में भी जल्द से जल्द लाया जा सकता है। बता दें कि फोन चीन में लॉन्च हो चुका है। इस प्रीमियम स्मार्टफोन में लेटेस्ट फ्लैगशिप प्रोसेसर, बेहतरीन कैमरा सेटअप और एडवांस डिस्प्ले की सुविधा मिल रही है।

Comments (0)