Gold Price Today : बीते कुछ दिनों में सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई है। शादियों के सीजन से पहले सोने की कीमतों में गिरावट के बाद निवेशकों ने राहत की सांस ली है। सोना जहां 8000 रुपये प्रति 10 ग्राम तो वहीं चांदी 28000 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ता हो चुका है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट 17 अक्टूबर की सुबह 1,30,874 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जोकि शुक्रवार यानी 27अक्टूबर को घटकर 122419 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। महज 8 दिन में सोने की कीमतों में 8455 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है।

आज घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में सोने की कीमतों में गिरावट आई। अमेरिकी डॉलर में मजबूती और अमेरिका-चीन के बीच व्यापार समझौते की संभावना सोने पर दबाव बना रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज हाजिर सोने का भाव 0.7 प्रतिशत गिरकर 4,082.77 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
Gold Price Today: दिसंबर डिलीवरी वाला अमेरिकी सोना वायदा 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,095.80 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। इस बीच, भारत में आज सुबह 9:55 बजे एमसीएक्स पर सोने का भाव एक प्रतिशत से अधिक गिरकर 122,156 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में एमसीएक्स पर सोना 123,451 रुपये पर बंद हुआ था।

Gold Price Today: एमसीएक्स पर आज चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई। चांदी की कीमतें एक प्रतिशत से ज़्यादा गिरकर ₹145,875 प्रति किलोग्राम पर आ गईं। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी की कीमतें ₹147,470 पर बंद हुई थीं। आज एमसीएक्स पर यह ₹142,910 पर खुलीं। पिछले हफ़्ते सोने और चांदी की कीमतों में नौ हफ़्तों की तेज़ी के बाद गिरावट दर्ज की गई। दोनों धातुएँ हाजिर और वायदा बाज़ार में लाल निशान पर बंद हुईं।








