मध्य प्रदेश में लगातार रिश्वत के मामले सामने आ रहे हैं ताजा मामला मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले का है, जहां सहायक जेल अधीक्षक को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।
पूरा मामला मध्य प्रदेश के उज्जैन के खाचरोद उप जेल सहायक अधीक्षक से जुड़ा हुआ है जहां कैदी को बचाने की एवज में रिश्वत मांगी थी, उज्जैन निवासी जितेंद्र गोमें ने उज्जैन लोकायुक्त से शिकायत की कि उनका साला कनवर सिसोदिया खाचरोद उप जेल में बंद है सहायक जेल अधीक्षक सुरेंद्र सिंह राणावत के द्वारा मारपीट से बचाने के एवज में ₹30000 की रिश्वत मांगी जा रही है,
शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरी कार्रवाई की और सहायक जेल अधीक्षक को ₹15000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है, जिससे उप जेल में हड़कंप मच गया सहायक जेलर ने पहले बरगद के पेड़ के पास झाड़ियां में पैसे रखने को कहा लेकिन जब जितेंद्र ने इनकार कर दिया तब राणावत ने स्कूटी की डिग्गी में पैसे रखवा लिया और स्वयं पास ही बकरियां चरा रही महिला के पास जाकर खड़ा हो गया, ताकि दूर से निगरानी रख सके। जब उसे यकीन हो गया कि जितेंद्र अकेला है और चला गया तब वह स्कूटी के पास पहुंचा लेकिन उसकी वह प्लानिंग भी फेल हो गई ।
जेल परिसर में मुलाकात के लिए आए परिजनों के बीच सादे कपड़ों में मौजूद लोकायुक्त टीम ने सहायक जेलर को पकड़ लिया, गिरफ्तारी के बाद राणावत खुद को निर्दोश बताने लगा और कहा कि यह उसके पैसे नहीं है। लेकिन जब टीम ने सबूत सामने रखे तो वह शांत हो गया, आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज का नोटिस देकर छोड़ दिया गया है।








