भाजपा नेता बोला- महिला के कपड़े उतारकर घुमाऊंगा

By: शुलेखा साहू

On: Monday, October 6, 2025 9:32 PM

भाजपा नेता बोला- महिला के कपड़े उतारकर घुमाऊंगा
Google News
Follow Us

ग्वालियर में भाजपा नेता का एक महिला को धमकाने का वीडियो सामने आया है। आरोपी इसमें उसे निर्वस्त्र कर घुमाने की धमकी दे रहा है। महिला ने उस पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया था।

पीड़िता ने उसके खिलाफ 16 सितंबर को शिकायत भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के बाद रविवार को आरोपी मुक्तेश जैन के खिलाफ शारीरिक शोषण, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। केस दर्ज होते ही भाजपा नेता शहर छोड़कर फरार हो गया। आरोपी की तलाश की जा रही है।

पीड़ित महिला शिकायत दर्ज करने ग्वालियर थाने भी पहुंची थी, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत नहीं सुनी थी। इसके बाद पीड़िता 16 सितंबर को एसपी कार्यालय की जनसुनवाई में पहुंची। उसने पुलिस अधिकारियों से सुनार व्यापारी और भाजपा नेता जैन पर दुष्कर्म और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। उसने धमकी देने की शिकायत करते हुए आरोपी पर कार्रवाई की मांग की थी। एसपी ने संबंधित थाना प्रभारी को कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए थे।

आरोपी बोला- महिला से उधारी के 85 लाख मांगे थे

आरोपी मुक्तेश जैन ने कुछ महिलाओं के साथ सोशल मीडिया के जरिए अपना पक्ष रखते हुए बताया था कि उसने महिला को करीब 85 लाख से अधिक रुपए उधार दिए थे, उधार पैसे देने के उसने कुछ दस्तावेज भी पेश किए थे।

जब उसने महिला से अपने पैसे वापस मांगे तो महिला ने पैसे वापस मांगने पर उसे धमकी दी थी की वह उसे झूठे केस में फंसवा देगी। मुक्तेश जैन बीजेपी जिला सहसंयोजक व्यापारी प्रकोष्ठ ग्वालियर ग्रामीण के पद पर पदस्थ है।

भाजपा नेता बोला- महिला के कपड़े उतारकर घुमाऊंगा
भाजपा नेता बोला- महिला के कपड़े उतारकर घुमाऊंगा

लगातार खबरों को देखने एवं पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक कीजिये

हमारे व्हाट्सअप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक कीजिये

हमारे यूट्यूब वीडियो को देखने के लिए अभी लिंक पर क्लिक कीजिये

Singrauli – कलेक्टर गौरव बैनल पहुंचे जिला अस्पताल, सफाई संविदाकार एवं डाक्टर से दिखे नाराज

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment