Dewas BJP MLA Manoj Chaudhary : ‘चाचा विधायक हैं हमारे’ विधायक के भतीजे ने टोल प्लाजा पर की जमकर गुंडागर्दी

By: शुलेखा साहू

On: Monday, August 11, 2025 8:20 AM

Dewas BJP MLA Manoj Chaudhary : 'चाचा विधायक हैं हमारे' विधायक के भतीजे ने टोल प्लाजा पर की जमकर गुंडागर्दी
Google News
Follow Us
Dewas BJP MLA Manoj Chaudhary : इंदौर के कॉमेडियन जाकिर खान की वेबसीरीज ‘चाचा विधायक हैं हमारे ‘ तो आपने देखी ही होगी। इसमें मुख्य किरदार अपना रुतबा दिखाने के लिए विधायक को अपना चाचा बताता है। यह तो फिल्मी कहानी है। ऐसी असली कहानी इंदौर-भोपाल स्टेट हाईवे पर 6 अगस्त को नजर आई।

यहां हाटपिपल्या विधायक मनोज चौधरी के भतीजे निखिल ने भौंरासा टोल प्लाजा पर जमकर गुंडागर्दी की। इसके वीडियो सामने आए हैं। हाथ में लाठी लिए निखिल टोलकर्मियों को गालियां दे रहा है। कहता है- ‘हमारे चाचा विधायक हैं… मेरी बात सुन, विधायक जी के नाम पर यहां से सारी गाड़ियां फ्री में निकलेंगी। वह पुलिसकर्मी से भी बहस करता है और बैरिकेड्स फेंकता दिख रहा है। विधायक के भतीजे का इतना गुस्सा सिर्फ इसलिए कि कर्मी ने उससे कार का टोल मांग लिया था। टीआई प्रीति कटारे ने बताया कि ने टोल मैनेजर राघवेंद्र सिंह की शिकायत पर निखिल पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया है।

एमबीबीएस है निखिल, इंदौर में प्रैक्टिस – Dewas BJP MLA Manoj Chaudhary

निखिल चौधरी विधायक मनोज चौधरी के बड़े भाई किसान नेता बलराम चौधरी का बेटा है। वह एमबीबीएस डॉक्टर है और इंदौर के निजी अस्पताल में प्रैक्टिस करता है।

काम नहीं आई भाजपा अध्यक्ष की नसीहत – Dewas BJP MLA Manoj Chaudhary

हफ्ते भर पहले ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भाजपा विधायक गोलू शुक्ला को तलब किया था। गोलू के बेटे रुद्राक्ष ने 21 जुलाई महाकाल मंदिर और अप्रैल में चामुंडा माता मंदिर में पुजारी और सुरक्षार्मियों से दुर्व्यवहारकिया था। प्रदेश अध्यक्ष साफ कहा था कि यदि भविष्य में बेटे से गलती होती है तो उसकी जिम्मेदारी विधायक की होगी। लेकिन, नसीहत काम नहीं आई।

Dewas BJP MLA Manoj Chaudhary : 'चाचा विधायक हैं हमारे' विधायक के भतीजे ने टोल प्लाजा पर की जमकर गुंडागर्दी
Dewas BJP MLA Manoj Chaudhary : ‘चाचा विधायक हैं हमारे’ विधायक के भतीजे ने टोल प्लाजा पर की जमकर गुंडागर्दी

SINGRAULI – नए साल का जश्न मानाने घर से निकले थे 04 दोस्त, सेफ्टी टैंक में मिला एक साथ 04 शव

अपने आस पास के खबरों के लिए क्लीक करें

फैशन डिजाइनिंग के लिए क्लीक करें

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment