Dewas BJP MLA Manoj Chaudhary : इंदौर के कॉमेडियन जाकिर खान की वेबसीरीज ‘चाचा विधायक हैं हमारे ‘ तो आपने देखी ही होगी। इसमें मुख्य किरदार अपना रुतबा दिखाने के लिए विधायक को अपना चाचा बताता है। यह तो फिल्मी कहानी है। ऐसी असली कहानी इंदौर-भोपाल स्टेट हाईवे पर 6 अगस्त को नजर आई।
यहां हाटपिपल्या विधायक मनोज चौधरी के भतीजे निखिल ने भौंरासा टोल प्लाजा पर जमकर गुंडागर्दी की। इसके वीडियो सामने आए हैं। हाथ में लाठी लिए निखिल टोलकर्मियों को गालियां दे रहा है। कहता है- ‘हमारे चाचा विधायक हैं… मेरी बात सुन, विधायक जी के नाम पर यहां से सारी गाड़ियां फ्री में निकलेंगी। वह पुलिसकर्मी से भी बहस करता है और बैरिकेड्स फेंकता दिख रहा है। विधायक के भतीजे का इतना गुस्सा सिर्फ इसलिए कि कर्मी ने उससे कार का टोल मांग लिया था। टीआई प्रीति कटारे ने बताया कि ने टोल मैनेजर राघवेंद्र सिंह की शिकायत पर निखिल पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया है।
एमबीबीएस है निखिल, इंदौर में प्रैक्टिस – Dewas BJP MLA Manoj Chaudhary
निखिल चौधरी विधायक मनोज चौधरी के बड़े भाई किसान नेता बलराम चौधरी का बेटा है। वह एमबीबीएस डॉक्टर है और इंदौर के निजी अस्पताल में प्रैक्टिस करता है।
काम नहीं आई भाजपा अध्यक्ष की नसीहत – Dewas BJP MLA Manoj Chaudhary
हफ्ते भर पहले ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भाजपा विधायक गोलू शुक्ला को तलब किया था। गोलू के बेटे रुद्राक्ष ने 21 जुलाई महाकाल मंदिर और अप्रैल में चामुंडा माता मंदिर में पुजारी और सुरक्षार्मियों से दुर्व्यवहारकिया था। प्रदेश अध्यक्ष साफ कहा था कि यदि भविष्य में बेटे से गलती होती है तो उसकी जिम्मेदारी विधायक की होगी। लेकिन, नसीहत काम नहीं आई।








