MP BJP – मध्य प्रदेश बीजेपी की नई कार्यकारिणी की घोषणा हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा लगभग तीन माह बाद उनकी नई टीम की घोषणा हुई है। आपको हम बता दे की हेमंत खंडेलवाल को इस साल 2 जुलाई को मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने थे तभी से वह अपनी टीम बनाने में जुट गए थे।
उन्होंने पार्टी के पुराने नेताओं कार्यकर्ताओं से लगातार मुलाकात की, जमीनी नेताओं से मिले इनपुट के आधार पर ही भाजपा संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा और CM डॉक्टर मोहन यादव के साथ चर्चा के बाद अपने कार्यकारिणी के नाम तय कर दिए हैं ।
आपको बता दे की मध्य प्रदेश के भाजपा की नई कार्यकारिणी में 9 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री बनाए गए हैं और वही 9 मंत्री भी नियुक्त किए गए हैं प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में आशीष उषा अग्रवाल को बरकरार रखा गया है। इसके साथ ही कर नए मोर्चे अध्यक्षों के नाम की भी घोषणा हो गई।
उपाध्यक्ष– रणवीर सिंह रावत, कांतदेव सिंह, प्रभुराम चौधरी, शैलेंद्र बरुआ, मनीषा सिंह, नंदिता पाठक, सुरेंद्र शर्मा, निशांत खरे, प्रभुलाल जाटव
महामंत्री
लता वानखेड़े, सुमेर सोलंकी, राहुल कोठारी जैन, गौरव रणदिवे
मंत्री
रजनीश अग्रवाल, लोकेंद्र पाराशर, जयदीप पटेल, क्षितिज भटट, संगीता सोनी, राजेंद्र सिंह, अर्चना सिंह, राजो मालवीय, बबीता परमार
कोषाध्यक्ष- अखिलेश जैन
कार्यालय मंत्री- श्याम महाजन
मीडिया प्रभारी- आशीष उषा अग्रवाल
मोर्चा अध्यक्ष
किसान मोर्चा – जयपालसिंह चावड़ा
एससी मोर्चा- भगवानसिंह परमार
एसटी मोर्चा -पंकज टेकाम
पिछडा मोर्चा- पवन पाटीदार








