SINGRAULI – जन-जन की जानकारी एकत्र करने के लिए जनगणना का काम जिले में 1 मई से शुरू किया जाएगा। जनगणना को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्य योजना तैयार की गई।
जनगणना की खास बात यह है कि इस बार पूरी तरह से डिजिटल डाटा एकत्र किया जाएगा। जनगणना का काम दो चरणों में चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में मकानों की सूची तैयार की जाएगी, यह काम 30 मई तक पूरा करना होगा। प्रगणक जानकारी एकत्र कर मोबाइल एप के माध्यम से अपलोड करेंगे। जिले में 714 आबादी गांवों में जनगणना का काम एक साथ शुरू होगा। जनगणना के काम को समय पर पूरा कराने के लिए जिले में अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक हुई, जहां डिजिटल प्रक्रिया के हर पहलू पर गहन चर्चा की गई। सभी अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए गए।
जनगणना निदेशालय के जिला प्रभारी वैभव अग्रवाल ने विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह देश की 16वीं और स्वतंत्र भारत की आठवीं जनगणना होगी। पूरी तरह डिजिटल होने से डेटा शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। पहली बार नागरिक स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) कर सकेंगे, जो मोबाइल एप (HLO ऐप) और पोर्टल से होगी।
प्रक्रिया दो चरणों में चलेगी। पहला चरण मकान सूचीकरण व गणना 1 मई से 30 मई 2026 तक। इसमें 33 बिंदुओं पर डेटा जैसे भवन उपयोग, जल-विद्युत सुविधा, शौचालय, वाहन-फोन आदि दर्ज होंगे। दूसरा चरण जनसंख्या गणना फरवरी 2027 में। HLBC वेब पोर्टल से ब्लॉक सृजन और CMMSS से निगरानी होगी। नियोजित ट्रेनर्स व प्रगणकों की डिजिटल लिस्ट तैयार होगी।
बैठक में संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, एसडीएम सिंगरौली सुरेश जाधव, देवसर अखिलेश सिंह, चितरंगी सौरभ मिश्रा, माड़ा नंदन तिवारी, डिप्टी कलेक्टर देवेंद्र द्विवेदी सहित तहसीलदार व नायब तहसीलदार उपस्थित रहे। उन्होंने डेटा संग्रहण, जनसांख्यिकी विवरण, साक्षरता-प्रवासन जैसे सूक्ष्म आंकड़ों पर जोर दिया।

संवाददाता की आवश्यकता है, सम्पर्क कीजिये – 8435113308
लगातार खबरों को देखने एवं पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक कीजिये
हमारे व्हाट्सअप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक कीजिये
हमारे यूट्यूब वीडियो को देखने के लिए अभी लिंक पर क्लिक कीजिये
Singrauli – कलेक्टर गौरव बैनल पहुंचे जिला अस्पताल, सफाई संविदाकार एवं डाक्टर से दिखे







