सम्पत्ति अपने नाम करवाते ही बेटे ने 95 वर्षीय माँ को छत पर छोड़ा, देता था बचा कुचा खाना, ऐसे बेटे कहलाते है कु…. त

By: शुलेखा साहू

On: Sunday, April 27, 2025 6:50 AM

सम्पत्ति अपने नाम करवाते ही बेटे ने 95 वर्षीय माँ को छत पर छोड़ा, देता था बचा कुचा खाना, ऐसे बेटे कहलाते है कु.... त
Google News
Follow Us

जबलपुर शहर के नंदन विहार त्रिमूर्ति नगर में दिल झकझोर देने वाला वाकया सामने आया। यहां एक बेटे ने पहले तो वृद्ध मां की खूब खातिरदारी की। लेकिन मकान और जमीन को अपने नाम कराने के बाद उसने 95 साल की मां को भीषण गर्मी में तपती छत पर छोड़ (शिफ्ट) दिया। कहा- ‘मां गंदगी करती है। ‘

कलयुगी बेटे ने भले मां का दर्द न समझा हो लेकिन आसपास रहने वालों के दिल पसीज गए। उन्होंने कलेक्टर को गुमनाम पत्र के जरिए पूरी पीड़ा जाहिर कर दी। इसके बाद तहसीलदार और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग महिला को घर के अंदर करवाया। साथ ही बेटे-बहू को चेतावनी दी कि दोबारा ऐसा किया तो थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

रामरति गुप्ता (95) अपने बेटे किराना व्यवसायी मेवालाल गुप्ता, बहू और पोते के साथ रहती हैं। कुछ माह पहले महिला ने मकान और जमीन बेटे के नाम कर दी। इसके बाद प्रताड़ना का दौर शुरू हो गया।

महिला को मकान की छत छोड़ने के साथ वहीं टूटे-फूटे बर्तनों में उन्हें बासा और बचा भोजन दे दिया जाता था। जैसे- जैसे गर्मी बढ़ती गई बुजुर्ग महिला की हालत भी खराब होती गई। छांव के नाम पर एक तिरपाल लगा दिया गया। पडोसियों से नहीं देखा गया रामरति बाई की हालत पड़ोसियों से नहीं देखी गई।

उन्होंने इसकी जानकारी कलेक्टर दीपक सक्सेना को दी। कलेक्टर ने अधारताल तहसीलदार जानकी उईके को कार्रवाई के लिए कहा। तहसीलदार ने पटवारी मोंटी साहू, आरआई और पुलिस टीम के साथ घर पर छापा मारा। शिकायत सही मिली।

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment